भारत के नागरिकों के लिए चुनौतियों से भरा है ये समय
सिवनीPublished: Jan 27, 2023 08:58:32 pm
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पढ़ा प्रदेश अध्यक्ष का संदेश


भारत के नागरिकों के लिए चुनौतियों से भरा है ये समय
सिवनी. जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने महात्मा गंाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रगीत वंदे मातरम गायन के पश्चात ध्वज वंदन कर राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। संदेश वाचन में कहा कि भारत देश को जिन सिद्धांतो और आर्दर्शो पर चलना है, उसका खाका संविधान के रूप में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की समिति ने दिया। देश के नागरिकों को अधिकार और अवसर की समानता उपलब्ध कराए। भारतीय संस्कृति और दर्शन के अनुकूल हमारा देश चला। पर अब देश की परिस्थितियां बदली जा रही है संवैधानिक मूल्यों और संविधान सम्मत व्यवस्था का उल्लंघन किया जा रहा है। संविधान को अप्रभावी बनाने और संवैधानिक संस्थानों को खोखला खिलौना बनाने का काम किया जा रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को असफल, अपदस्थ एवं अप्रभावी बनाने का काम किया जा रहा है। आज का समय भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए चुनौतियों से भरा हुआ समय है।
गणतंत्र दिवस के ध्वज वदंन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जनए युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, छात्र संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, नगर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला, जनपद, नगरपालिका परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।