scriptबोर्ड की कॉपी जांचने में सिवनी अव्वल | Seoni tops in check for copy of board | Patrika News

बोर्ड की कॉपी जांचने में सिवनी अव्वल

locationसिवनीPublished: Mar 29, 2019 12:01:38 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

हाइस्कूल, हायर सेकेण्डरी का मूल्यांकन अंतिम चरण में

seoni

बोर्ड की कॉपी जांचने में सिवनी अव्वल

सिवनी. माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा हाइस्कूल व हायरसेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाओं के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। प्रदेश में सिवनी जिला मूल्यांकन पूरा करने में अब तक प्रथम स्थान पर है।
मूल्यांकन केन्द्र समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के परीक्षा प्रभारी पीपी पाण्डे ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो रहा है। इनमें सबसे अधिक गति के साथ मूल्यांकन कार्य पूरा करने में सिवनी प्रथम स्थान बनाए हुए है। बताया कि हाइस्कूल का मूल्यांकन कार्य संभवत: शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। जबकि हायर सेकेण्डरी का मूल्यांकन ३१ मार्च तक पूरा हो सकता है।
बताया कि हाइस्कूल (१०वीं) की ०१ से १६ मार्च के बीच हुई परीक्षा के विषयों की कुल प्राप्त ३१६४७ उत्तरपुस्तिका में अब तक ३०८५२ का मूल्यांकन हो चुका है। अब अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाएं मात्र ७९५ शेष हैं। जिसमें सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी शामिल है। इनका कार्य भी शुक्रवार को समाप्त हो सकता है। मूल्यांकन के लिए गुरुवार को ६१ मूल्यांकनकर्ता शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थिति दी।
हायरसेकेण्डरी (१२वीं) की मूल्यांकन केन्द्र को कुल प्राप्त १२१६८ उत्तरपुस्तिकाओं में ८४०१ का मूल्यांकन हो चुका है। अब भी ३७६७ उत्तरपुस्तिकाओं मूल्यांकन शेष है। गुरुवार को मूल्यांकन के लिए ६० मूल्यांकनकर्ताओं की उपस्थिति रही। अब तक संस्कृत सामान्य, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, गृह प्रबंध का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य ३१ मार्च तक पूर्ण होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो