scriptपीएम आवास योजना में सिवनी प्रदेश में अव्वल, लक्ष्य किया पूरा | Seoni tops in PM Awas Yojana, target accomplished. | Patrika News

पीएम आवास योजना में सिवनी प्रदेश में अव्वल, लक्ष्य किया पूरा

locationसिवनीPublished: Sep 29, 2019 11:42:26 am

Submitted by:

akhilesh thakur

सिवनी ने वर्ष 2019-20 का शत-प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल

pm awas yojana

pm awas yojana

सिवनी. प्रधानमंत्री आवास योजना में सिवनी प्रदेश की सूची में अव्वल आया है। सिवनी उक्त योजना में अव्वल आने के साथ ही दस्तक अभियान, गिरदावरी और संबल योजना में लगातार सूबे में पहला हासिल कर परचम लहराने के साथ नया कीर्तिमान बनाया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर प्रवीण सिंह ने की है। कहा है कि सिवनी ने वर्ष 2019-20 का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।
गौरतलब है कि सिवनी बीते कुछ सप्ताह पूर्व तक प्रदेश की सूची में सीहोर जिले से पीछे चल रहा था। इसकी जानकारी के बाद कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसके बाद उनको आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर किए गए कार्य की बदौलत एक सप्ताह में ही सिवनी को प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने में सफलता मिल गई।
खास है कि कलेक्टर सिंह ने राजगढ जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर तैनाती के समय उक्त आवास योजना में बेहतर कार्य कर प्रदेश व देश में पहला स्थान बनाया था। इसके लिए उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नईदिल्ली में बुलाकर सम्मानित किया था। उसी तर्ज पर कलेक्टर सिंह ने सिवनी में जिला पंचायत सीइओ और संबंधित को निर्देश देकर कार्य करने को कहा। इसकी लगातार मानीटरिंग की। नतीजा यह परिणाम आए हैं। इसकी पुष्टि जिला पंचायत सीइओ सुनील दुबे ने की है।
दो माह में 9980 आवास निर्मित कराकर देश में आना है अव्वल : कलेक्टर
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि जिले में 1081 प्रधानमंत्री आवास निर्मित हो चुके हैं। सिवनी को प्रदेश में आवास निर्माण में पहला स्थान मिला है। शासन की मंशा अनुरूप हितग्राहियों को सुव्यवस्थित एवं समय पर लाभान्वित कराए जाने के लिए जिले को मिले लक्ष्य प्राप्ति हेतु तय रणनीति अनुसार ठोस प्रयास कर परिणाम मूलक कार्रवाई के लिए ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, विकास खंड समन्वयक, पीसीओ, उपयंत्री, सीइओ जनपद पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत का कार्य बेहतर रहा है। सभी बधाई के पात्र है। अब टीम को समयावधि में सभी आवास पूर्ण कराने हैं। नियत समय-सीमा अगले 2 माह के भीतर 9980 प्रधानमंत्री आवास निर्माण पूर्ण कर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर रखने के साथ ही देश में सर्वाधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण करने के मामले में सिवनी का नाम रोशन कर हितग्राहियों को लाभान्वित कराना है। हितग्राहियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का समुचित प्रयास जारी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो