scriptश्रीसिद्ध शनिधाम पलारी चांवड़ी में होंगे विविध आयोजन | ShreeSidha Shanidham Palari will be organized in Chandi | Patrika News

श्रीसिद्ध शनिधाम पलारी चांवड़ी में होंगे विविध आयोजन

locationसिवनीPublished: May 30, 2019 04:53:42 pm

Submitted by:

santosh dubey

शनि जयंती तीन जून को, होंगे अभिषेक, पूजन

Shani Jubilee, Poojan, Dharma, Sanskar, Abhishek, Planting

श्रीसिद्ध शनिधाम पलारी चांवड़ी में होंगे विविध आयोजन

 

सिवनी. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनि जयंती महापर्व का आयोजन तीन जून दिन सोमवार को किया जा रहा है। मुख्यालय से नागपुर रोड पर स्थित ग्राम पलारी टेकरी में स्थित शनिधाम मंदिर समिति द्वारा इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि शनिधाम की दोनों पहाडिय़ों पर प्रशासन एवं जनता के सहयोग से वृहद पौधारोपण किया गया है, जिससे यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन चुका है। यहां सहपरिवार आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए झूले और अन्य साधन भी उपलब्ध है। जिसके चलते हजारों भक्त भगवान शनि के दर्शन करने वर्ष भर पहुंचते है।
शनि जयंती के अवसर पर प्रात: 4.30 बजे से ब्रम्ह मुहूर्त में गणेश पूजन के बाद 5.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात छह बजे से भगवान शनिदेव का अभिषेक पं. नीरज तिवारी के मार्गदर्शन में होगा।
दोपहर 11 बजे से हवन, पूजन के पश्चात दोपहर तीन बजे से ही शनिदेव का प्रसाद भंडारे के माध्यम से श्रृद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। ज्ञात रहे कि ट्रस्ट के सर्वहारा श्रीराम शनि भोले बाबा ब्रम्हचारी के सानिध्य में प्रतिवर्ष ट्रस्ट द्वारा यह आयोजन किया जाता है। मालूम हो कि यहां 2000 पौधरोपण के साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है, वहीं सभामंच भी बनाया गया है।
शनि मंदिर पुजारी शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि पहाड़ी से बनी नक्षत्र वाटिका से व्यक्तियों के गृहों की शांति दर्शन मात्र से ही हो जाती है। यहां पिछले वर्ष आम नागरिकों द्वारा अपनी राशि के अनुसार पौधरोपित किए गए थे जो अब वृक्षों के रूप में परिवर्तित होने की स्थिति में है।
वहीं ट्रस्ट द्वारा संचालित सूर्य मंदिर सीवी रमन वार्ड में भी पूजन, पाठ व प्रसाद वितरण का कार्य किया जाएगा। ज्ञात रहे कि अत्यंत प्राचीन सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार शनिधाम ट्रस्ट पलारी टेकरी के माध्यम से आरंभ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो