scriptवैध लाइसेस नहीं मिलने पर परिसर को किया शट डाउन | Shutdown of premises due to not getting valid licenses | Patrika News

वैध लाइसेस नहीं मिलने पर परिसर को किया शट डाउन

locationसिवनीPublished: Oct 04, 2019 12:10:55 pm

Submitted by:

santosh dubey

खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर नहीं लग रही लगाम

वैध लाइसेस नहीं मिलने पर परिसर को किया शट डाउन

वैध लाइसेस नहीं मिलने पर परिसर को किया शट डाउन

सिवनी. जिले भर में खाद्य विक्रेताओं द्वारा व्यापक स्तर पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। अभी भी खुले में खाद्य सामग्री धड़ल्ले से बिक रही हैं वहीं फल गोदामों में फलों को पकाने, सब्जी को ताजा बनाए रखने के लिए कैमिकल मिलाए जाने की शिकायतें भी मिल रही हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन सिवनी राजस्व विभाग नगर पालिका सिवनी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई गुरुवार को गई। टीम ने विभिन्न फल गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फलों को पकाने के लिए किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित रसायन का उपयोग होता हुआ नहीं पाया गया।
निरीक्षण के दौरान आरिफ भाई आसिफ भाई फ्रूड मर्चेंट से खजूर का नमूना लिया गया। साथ ही रानी दुर्गावती वार्ड गंज एरिया स्थित आशीर्वाद बेकरी का निरीक्षण कर अमृत गोल्ड स्पेशल टोस्ट एवं टोस्ट निर्माण में प्रयोग किए जाने वाले मैदा का नमूना लिया गया। साथ ही अमृत गोल्ड स्पेशल टोस्ट के 2013 पैकेट जिनकी कुल कीमत लगभग 24000 रुपए हैं को विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति तक नियमानुसार जप्त किया गया। साथ ही परिसर की वैध लाइसेंस न होने के कारण परिसर को शट डाउन किया गया। इलाहाबाद बैंक के पास स्थित अंशिका दूध डेरी से भी दूध के दो नमूने लिए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो