scriptसिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा पूर्णत: प्रतिबंध | Single use plastic banned completely | Patrika News

सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा पूर्णत: प्रतिबंध

locationसिवनीPublished: Oct 06, 2019 12:56:17 pm

Submitted by:

santosh dubey

गांधी ने सत्य-अंहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया

सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा पूर्णत: प्रतिबंध

सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा पूर्णत: प्रतिबंध

लखनादौन. नगर परिषद लखनादौन के द्वारा कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं गांधी जयंती मनाई गई।
गांधी की प्रतिभा के समक्ष दीपप्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत के साथ निकाय क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ नागरिक वृद्धजन गजाधर श्रीवास्तव बीडी तिवारी, केएल दुबे, भोपत गोल्हानी, रमेश गोल्हानी, बसोड़ी लाल झारिया, सुनील चौरसिया एवं वार्ड पार्षद मंजू किशनलाल साहू, रितु प्रमोद झारिया, सुमन आशीष चौरसिया, प्रीति बंटी गोल्हानी, संजय अग्रवाल, शाल-श्रीफल से स्वागत किया गया।
नगर परिषद के सफाई मित्र अनिल कुमार पथरोठे, विजय लाहोरिया, सत्येन्द्र करोसिया, राकेश लाहोरिया, मुकेश लाहोरिया, शरद करोसिया, रूपेश, लाहोरिया, राजेश डांगौर, शिवकुमार लाहोरिया, महोदव लाहोरिया, संतोष लाहोरिया, राहुल पथरोठे, रोहित पथरोठे, मंगल लाहोरिया, सरिता लाहोरिया, सुमन लाहोरिया, मंगल यादव, गेंमसिंह , टीकाराम कहार, रविन्द्र कुशवाहा का कामता प्रसाद बघेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
गजाधर श्रीवास्तव एवं रमेश गोल्हानी के द्वारा गांधी के जीवनवृंतात का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा गया कि गांधीजी का एक ही धर्म था, जिसे गांधी जीवंत तक अंगीकार किया, सत्य और अंहिसा के मार्ग में चलना। गांधी के जीवन को प्रत्येक मनुष्य को अंगीकार करना चाहिए। गजाधर श्रीवास्तव के उद्बोधन में नगर परिषद के द्वारा संचालित सफाई व्यवस्था की तरीफ की गई।
इसी कड़ी में विवेक बेलिया उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) नगर परिषद लखनादौन के द्वारा शहर सरकार आपके द्वार अभियान, अंगीकार अभियान का प्रारंभ एवं सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में की घोषणा की गई।
नागरिकों को विस्तृत व्याख्यान के दौरान जानकारी प्रस्तुत करते हुए विवेक बेलिया द्वारा बताया गया कि शहर सरकार आपके द्वार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020, अंगीकार अभियान , सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाएं का प्रचार-प्रसार प्रत्येक वार्डों में शिविर माध्यम से किया जाएगा। शहर सरकार आपके द्वार और अंगीकार अभियान के अंतर्गत ई-नगर पालिका पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है।
शहर मित्रों के द्वारा ऑनलाइन ट्राजेक्शन की प्रक्रिया शिविर के माध्यम से समझाई जाएगी। शिविरों में मुख्य रूप से नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होकर, स्थलीय निराकृत होने वाली समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाएगा। शहर सरकार आपके द्वार अभियान माध्यम से निकाय नगर परिषद लखनादौन के प्रत्येक वार्ड पर पृथक-पृथक शिविरों का आयोजन करेगी। शहर मित्र प्रत्येक वार्ड पर घरो-घर पहुंच कर ई-नगर पालिका पोर्टल का प्रचार-प्रसार करेंगे एवं ई-नगर पालिका पोर्टल मोबाईल ऐप लोड करावेगे। जिसके माध्यम से करदाता मोबाईल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना टेक्स देख सकेगा एवं ई-ट्रांजेक्शन कर सकेगा। इस सुविधा से नागरिक को ई-मेल के माध्यम से कर अदा करने की रसीद प्राप्त हो जावेगी। नागरिक को निकाय में आने की आवश्यकता नही होगी। शहर सरकार आपके द्वार, अंगीकार अभियान एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की गतिविधियॉ शिविरों के माध्यम से बताई जाएगी। शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि मध्यप्रदेश में प्लास्टिक कैरी थैलियों के उत्पादन, भण्डारण, विक्रय एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध एवं अमानक प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध किया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के फेज आउट करने का संकल्प लिया गया है। भारत सरकार द्वारा लिए गए संकल्प के अनुरूप मध्यप्रदेश शासन के समस्त कार्यालयों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित किया जाता है।
कार्यालयों में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान डिस्पोजेबिल प्लास्टिक वस्तुएं, प्लास्टिक कैरी बैग्स, फूड पैकेजिग, प्लास्टिक प्लावर पार्ट, बैनर, झंडे पैट बाल्स, कटलरी प्लेट्स, कप, ग्लास, स्ट्रा फार्कस, स्पून्स, पाउस/षेसे आदि तथा थर्माकोल से निर्मित सजावट एवं अन्य सामान को प्रतिबंधित किया गया है। शासन के आदेशानुसार शहर को स्वच्छ रखने एवं प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से एक बार इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है के उपयोग को नगर परिषद तत्काल प्रभाव से नगरीय सीमा के अंतर्गत उपयोग न करने की मांग की है।
इस मौके पर उपस्थित गणमान्य नागरिक, पार्षदगणों को सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के संबंध में स्टीकर और पम्प लेट्स का वितरण कर योगेन्द्र कुमार ढि़मोले, सहायक राजस्व निरीक्षक राजस्व शाखा प्रभारी एवं स्वास्थ्य शाखा प्रभारी के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो