scriptसंजय सरोवर बांध के खोले गए छह गेट, शाम पांच बजे बंद | Six gates of Sanjay Sarovar dam opened, closed at 5 pm | Patrika News
सिवनी

संजय सरोवर बांध के खोले गए छह गेट, शाम पांच बजे बंद

कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण, खतरनाक स्पार्ट पर सेल्फी पर रोक

सिवनीSep 06, 2019 / 08:58 pm

mantosh singh

satpuda dam sarni

satpuda dam sarni

सिवनी/ भीमगढ़ कॉलोनी. बीती रात से हो रही हुई बारिश से वैनगंगा नदी उफान पर है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते संजय सरोवर बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिस पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने नजरें बनाए हुए हैं। संजय सरोवर बांध के एसडीओ उदयभान सिंह मसकोले ने बताया कि संजय सरोवर भीमगढ़ बांध के 10 गेटों में से छह गेट औसतन 12 मीटर खोले गए हैं। इनसे 72 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि निचले इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से सूचना जारी कर दी गई है। बताया जाता है कि संजय सरोवर बांध के गेट खोले जाने के बाद बालाघाट गोंदिया में इसका असर देखने को मिलता है। तीन साल बाद बांध के गेट खोले गए है। डूब क्षेत्र में लगाई गई कई फसलें भी डूब गए हैं।
एसपीए कलेक्टर पहुंचे डैम
देर शाम चार बजे करीब कलेक्टर प्रवीण सिंह और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक पहुंचे। संजय सरोवर बांध का निरीक्षण एवं गेटो का निरीक्षण किया। डैम के कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि जब भी गेट खोले जाएं तो मीडिया एवं सभी व्हाट्सएप गु्रप के माध्यम से भी आमजन तक सूचना पहुंचाई जाए। ताकि लोगों को गेट खोले जाने की जानकारी मिल जाए।
डेम में पहुंचने वाले लोगों के लिए कहा खतरनाक स्पॉट पर सेल्फी के लिए लोगों को रोका जाए। संजय सरोवर बांध के गेट खोले जाने के बाद लगातार बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने डैम में भरे पानी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस साल क्षेत्र के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिलेगा। साथ ही पेयजल समस्या भी नहीं रहेगी।
संजय सरोवर बांध के गेट खोले जाने के बाद बालाघाट और गोंदिया में इसका असर देखने को मिलता है। जिसके चलते महाराष्ट्र गोंदिया के अधिकारी भी संजय सरोवर बांध के कंट्रोल रूम में मौजूद रहते हैं। जब भी गेट खोले जाते हैं महाराष्ट्र गोंदिया, वैनगंगा नदी का असर देखने को मिलता है। जिसकी जानकारी वह भी महाराष्ट्र तक अपने जरिए पहुंचाते हैं। वहीं शाम को पांच बजे ५१८.५० में सभी डैम के गेट बंद कर दिए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो