सिवनी

बंजर पहाड़ी पर हरियाली लाने बहा रहे पसीना

ग्रामीणों, जनसेवियों ने लगाए पौधे, पौधारोपण का लिया संकल्प

सिवनीJun 07, 2019 / 12:14 pm

sunil vanderwar

बंजर पहाड़ी पर हरियाली लाने बहा रहे पसीना

सिवनी. क्षेत्रीय ग्राम बारागौर के नजदीक से लगी लगभग 150 मीटर ऊंची पहाड़ी जो शिव टेकरी के नाम से पहचानी जाती है। यहां की सूखी-बंजर धरती पर हरियाली लाने ग्रामीण व जनसेवी पसीना बहा रहे हैं। यहां पर पलक फाउंडेशन के सभी सदस्य एवं आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर इस दिन को यादगार बनाया। पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत आगामी समय में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
सुबह के 10 बजे खिली धूप में पहाड़ी की चोटी पर चढ कर यह महसूस भी किया गया कि आज से करीब 10 साल पहले का तापमान और वर्षा को याद कर आंकलन किया गया जो प्राकृतिक अनुकूल में काफी हद तक मानव जीवन के लिए सुखदाई थीं, लेकिन आज यह देखने में आ रहा है कि दिनों दिन वर्षा कम होती जा रही है जिससे किसानों को फसल उगाने में परेशानी हो रही है, इसका एक कारण है कि आये दिन जंगलों की कटाई तीव्र गति से बढ़ रही है एवं तापमान भी दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। जिससे मनुष्य के जीवन में समस्या बढ़ते जा रही है। इन्ही समस्यायों को ध्यान में रखकर पलक फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा लगभग 1 वर्ष से पौधारोपण करने अभियान चलाया जा रहा है। आगामी समय में हर गांव, हर शहर में पौधारोपण का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते फाउंडेशन के अध्यक्ष आजाद सिंह मरावी ने कहा कि मनुष्य का जीवन सिर्फ प्रकृति से जुड़ा है, जो प्राकृतिक वातावरण से अपने जीवन का पालन पोषण करते हैं। यदि प्राकृतिक वातावरण बिगड़ जाए तो शायद मनुष्य का जीवन इस पृथ्वी पर असंभव हो जाएगा इस लिए प्राकृतिक का संरक्षण करना हमारा परम् कर्तव्य है इस लिये हर वर्ष 10-10 पौधों का रोपण कर अपना जीवन को सुखमय बनाना संभव है। रज्जन सिंह उइके, जबाबसिंह उइके, प्रेमसिंह धुर्वे, अमिन दास सोनवानी, संतलाल मरावी, इततुलाल मुन्नदास गंगवाल, ललित पनेश्वर, राजेश बघेल, सरदार सिंह इरपंचे, मनीष कुमार मरावी, तुलसी दास गंगवाल, इमारत सिंह उइके, बल सिंह उइके, जिनेश सल्लाम, देवसिंह कुमरे, शिवरतन उइके, गणेश दास मोंगरे, रज्जन मरावी सरपंच, बोधसिंह मरावी, घनश्याम सिंह तेकाम सहित अन्य उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.