सिवनी

रिश्ते को तार-तार किया इस शख्स ने, जानिए क्या है मामला

नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या का एसपी ने किया खुलासा, बुआ का लड़का निकला आरोपी

सिवनीSep 17, 2017 / 11:31 am

mahendra baghel

सिवनी. धूमा के टंकी मोहल्ला निवासी नाबालिग अंजना यादव की हत्या उसके बुआ के लड़के ने की है। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया है। आरोपी राजेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्जकर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जुर्म कुबुल कर लिया है।
एसपी नायक ने बताया कि अंजना उर्फ अंजू (१४) को १२ सितम्बर को अंतिम बार राजेश के घर देखा गया था। जिस दिन अंजना का शव मिला। उस दिन से राजेश गायब था। इसको आधार बनाकर पुलिस ने शुक्रवार को राजेश को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कुबुल कर ली। बताया कि १२ को अंजना की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को पलंग की पेटी में छुपाया था। दूसरे दिन जब शव से बदबू उठने लगी तो उसने देर रात धर्मेन्द्र सोनी के सूने मकान में शव को फेंक दिया। गुरुवार को शव दिखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस को मिली इस सफलता में एसपी के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल, जिला वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुरेश यादव, थाना प्रभारी मोनिका चौहान, थाना घंसौर उप निरीक्षक एसएस भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक महेश दुबे व हरिसिंह पटेल का योगदान रहा। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
खुलासा के बाद खड़े हुए सवाल
पुलिस ने धूमा के टंकी मोहल्ला में मिली नाबालिग के शव की हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो मकान को सील किया था। एक मकान मृतका के बुआ का था। दूसरा एक होटल कारोबारी का। होटल कारोबारी के मकान में नाबालिग का शव मिला था। बताया जाता है कि उस मकान में लकडिय़ा रखी रहती है, जिसे लेने होटल के कर्मचारी जाते हैं। उसको कहां से गिरफ्तार किया गया? यदि आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया तो अचानक उसने ऐसा कृत्य क्यों किया? जबकि मृतका उसके मामा की लड़की थी और वह उसी के मोहल्ले में रहता था। ऐसे दर्जनों सवाल पुलिस के खुलासे के बाद ग्राम में चर्चा में बने हुए हैं।
इसका कब होगा खुलासा
– छह अगस्त को छपारा थाना क्षेत्र के तिलबोड़ी गांव के खेत में महिला का शव मिला। उसकी हत्या पांच अगस्त को धारदार हथियार से की गर्ई थी।
– १९ अगस्त को कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के भोमा के खेत में अज्ञात महिला का शव मिला। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
– १५ को लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अटारी गांव में एक किसान का शव खेत में मिला। शव पर चोट के निशान थे। १४ की रात उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
इनकी कब होगी गिरफ्तारी
– कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के मेहरापिपरिया में सरपंच सहित दोहरे हत्याकांड के अभी तीन आरोपी फरार है। उनका पता नहीं चल पाया है।
– विगत माह घंसौर थाना क्षेत्र में एजेंट से लूट के मामले में फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे अब तक नहीं चढ़े हैं।

Home / Seoni / रिश्ते को तार-तार किया इस शख्स ने, जानिए क्या है मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.