घंसौर के आशुतोष नेपाल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व सिवनी. नेपाल के कठमांडू में होने वाले इंडो-नेपाल इंटरस्टेट इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए भारत से जाने वाली टीम में घंसौर निवासी आशुतोष श्रीवास्तव पिता बलभद्र श्रीवास्तव का चयन हुआ है। वे एक जून को सुबह 10.30 बजे गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया अंडर एशियन टी-20 क्रिकेट फेडरेशन को रिपोर्टिंग करेंगे। दो से 4 जून तक नेपाल के कठमांडू में मैच होगा। आशुतोष के चयन की जानकारी के बाद लखनादौन विधानसभा के कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।
जूनियर हॉकी टीम मध्यप्रदेश के कप्तान बने शुभम लाहोरिया सिवनी. शहर के भैरोगंज निवासी शुभम लाहोरिया (काका) को मध्यप्रदेश हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। वे 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता कोविलपट्टी तमिलनाडू में 17 मई से चल रहे उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। यह प्रतियागिता 28 मई तक चलेगी। उनको टीम का कप्तान बनाए जाने की जानकारी के बाद सिवनी में खुशी की लहर है। हॉकी खिलाड़ी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।