scriptपर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा श्रीहनुमान घाट | Srihanuman Ghat will develop into a tourist place | Patrika News

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा श्रीहनुमान घाट

locationसिवनीPublished: Oct 28, 2019 10:01:04 pm

Submitted by:

santosh dubey

अनेक निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा श्रीहनुमान घाट

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा श्रीहनुमान घाट

सिवनी. नगर के बीचों बीच स्थित दलसागर तालाब के आसपास लगे श्रीहनुमान घाट समेत अन्य घाट व स्थानों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि सौंदर्यीकरण आनंद महोत्सव के अंतर्गत दलसागर तालाब के उत्थान, सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर नगर के सभी सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर सिवनी विधायक दिनेश राय ने कहा कि जिले का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में दलसागर तालाब को विकसित किया जाएगा।
यहां के श्रीहनुमान घाट के पश्चिमी स्थल के विकास, घाट की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के लिए मांग की गई थी। जिसके चलते विधायक निधि से दो लाख रुपए घाट के लोहे की ग्रील व प्रवेश द्वार के लिए, घाट के समीप बिजली के खम्भे व प्रकाश व्यवस्था के लिए 50 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की।
इस कार्यक्रम के तहत भैरोगंज से विकास से जुड़ी रचनात्मक पहल की गई। जिसमें तुलसी वाटिका निर्माण स्थल का भूमि पूजन, गोस्वामी तुलसीदास मूर्ति स्थापना का भूमिपूजन, पोस्टऑफिस से भैरोगंज जाने वाले मार्ग से जुड़े श्रीहनुमान घाट पर श्रीहनुमान प्रवेश द्वार का भूमिपूजन जो आरसीसी द्वारा निर्मित किया जाएगा इन सबका भूमिपूजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर श्रीहनुमान घाट के सामने दलसागर तालाब में पानी का आकर्षक लाइट युक्त फव्वारा लगाया जाएगा व बैठक व्यवस्था बनाई जाएगी। वहीं तुलसी वाटिका में बच्चों के खेलने-कूदने, बैठने आदि संसाधन की व्यवस्था की जाएगी। वहीं इस अवसर पर भाभी जी घर पर हैं, अप्पू की पलटन के बालकलाकार अनरव टाटा का सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया गया।
दलसागर सौंदर्यीकरण आनंद महोत्सव में मुम्बई से आए डॉ. प्रकाश टाटा अंतरराष्ट्रीय योगा-आयुर्वेद आचार्य शामिल हुए। इसके साथ ही योग साम्राट आचार्य महेन्द्र मिश्र, वंदना जनक तिवारी, एमके नेमा, सुजीत नाहटा, आशा सनोडिया, पुष्पा मेंहदीदत्ता, कविता शर्मा, कमला डेहरिया, पूना राम कुल्हाड़े, हीरालाल कुल्हाड़े, अशोक गोखले, विजय बघेल, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, जनक तिवारी, अशोक अकेला, लक्ष्मी कश्यप, संजय शर्मा, लुनेश यादव, शंकर माखीजा, अभिषेक श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, सुशील श्रीवास, मुकेश शुक्ला, नीरज बेदी, अजय कश्यप आदि मौजूद थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो