scriptहोली पर्व पर शराब दुकान बंद, डीजे साउण्ड पर लगा प्रतिबंध | Stop the liquor shop at Holi festival | Patrika News

होली पर्व पर शराब दुकान बंद, डीजे साउण्ड पर लगा प्रतिबंध

locationसिवनीPublished: Feb 25, 2018 03:57:20 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर प्रशासन ने लिया निर्णय

Holi festival, liquor shop, security, DJ sound, shut down, arrangement

सिवनी. कलेक्टर गोपाल चंद डाड की अध्यक्षता में अगामी मार्च व अप्रैल में होने वाले त्यौहारों का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मनाए जाने के लिए जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न धार्मिक सम्प्रदायों से संबंध रखने वाले गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
बैठक में प्रमुख रूप से मार्च व अप्रैल में आने वाले प्रमुख त्यौहार होलिका दहन, धुरेड़ी, भाईदूज, रंगपंचमी, गुड़ीपाड़वा, रामनवमी, महावीर जंयती के साथ अन्य त्यौहारों के आयोजन व व्यवास्थाओं के संबंध में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय समिति द्वारा लिए गए। आगामी एक मार्च होलीका दहन व दो मार्च धुरेड़ी के संबंध में चर्चा कर समिति सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि शहर में रात्रि 10 से 12.30 बजे तक होली का दहन का कार्यक्रम सम्पन्न कर लिया जाएगा। साथ ही कलेक्टर द्वारा चिन्हाकित पर्व स्थलों की साफ-सफाई के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया गया।
डीजे संचालकों पर होगी वैधानिक कार्रवाई
छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं के मद्देनजर पर्व में डीजे साउण्ड के उपयोग में पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। होलिका दहन स्थल में कम ध्वनि वाले यंत्र लगाए जाने की स्वीकृति दी गयी है। समिति सदस्यों की आपसी सहमति पर कलेक्टर द्वारा संबंधित तहसीलदार व थाना प्रभारी को नियम का उल्लघंन करने वाले डीजे संचालकों पर वैद्यानिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
इसी तरह वनविभाग को निर्देशित किया गया है कि पिछले वर्ष में दी गयी रियायती दरों पर समिति को होलिका दहन के लिए लकड़ी उपलब्ध करायी जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी होलिका दहन समिति को लकड़ी का कम उपयोग करते हुए कंडे व अन्य वैकल्पिक वस्तुओं का उपयोग करने की बात की है। धुरेड़ी पर्व को लेकर कलेक्टर ने समिति सदस्यों से कम से कम पानी का उपयोग करते हुए सूखे रंगों/प्राकृतिक रंगो से खेलने की बात नगरवासियों से करने के लिए कहा। इसके साथ ही समिति सदस्यों की सर्व सहमिति से होलिका दहन व धुरेड़ी के दिन मदिरा दुकानों को बंद करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में आगामी नवरात्रि , रामनवमी, को लेकर चर्चा कर समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि रामनवमी में निकाली जाने वाली शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएगी। जो कि राममंदिर से कालीचौक, बरघाट रोड, गणेश चौक, शुक्रवारी, दुर्गाचौक से छिन्दवाड़ा चौक व नगरपालिका से होती हुई पूर्व निर्धारित मार्ग से ही राम मंदिर ? में समाप्त होगी। शोभायात्रा में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। ज्वारे विसर्जन के समय महिला सुरक्षा बल के साथ पुलिस बल की भी नियुक्ति घाटों में करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही त्यौहारों में मंदिरों, घाटों में साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो