script

हड़ताली लिपिकों ने शिव को मनाने किया सुंदरकाण्ड पाठ

locationसिवनीPublished: Jul 29, 2018 11:57:54 am

Submitted by:

sunil vanderwar

लिपिकों की मांग का सिवनी विधायक ने किया समर्थन

seoni

हड़ताली लिपिकों ने शिव को मनाने किया सुंदरकाण्ड पाठ

सिवनी. जिले में अलग-अलग शासकीय विभागों में कार्यरत लिपिकों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल की जा रही है। लिपिक वर्गीय हड़ताल के चलते सभी शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शन स्थल पर हड़ताली लिपिकों ने सावन मास की शुरुआत पर देवाधिदेव महादेव को विनती करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मनाने सुंदरकाण्ड का संगीतमय पाठ किया। पंडाल में सिवनी विधायक दिनेश राय ने पहुंचकर समर्थन दिया।
लिपिकों ने अपनी मांगों का जिक्र करते बताया कि विगत 1 वर्ष से मुख्यमंत्री द्वारा रमेशचंद शर्मा समिति की 23 अनुशंसाओं का आदेश जारी करने में देरी की जा रही है, जिससे लिपिक हड़ताल के लिए बाध्य हुए हैं। आंदोलन में शासन के 46 विभागों के लिपिक शामिल हैं। पंडाल में पहुंचे सिवनी विधायक से संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने कहा कि शीघ्र ही सरकार लिपिकों के हित मे रमेशचंद शर्मा समिति की अनुशंसा लागू कर हड़ताल समाप्त करवाए। इस पर विधायक ने समर्थन करते हुए मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने, विधानसभा में उठाने का भरोसा दिया है।
चार हाइस्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 4 हाइस्कूलों का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन किये जाने शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। गत दिवस शासन द्वारा सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तुलफ रैयत, बीजादेवरी, बकोडासिवनी, लकवाह मे स्थित शासकीय हाइस्कूलों का शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक लोक वित्त घोषित हायर सेकेण्डरी शालाएं योजना के अनुमोदन अनुसार वर्ष 18-19 के लिए अस्थाई पदों की सृजन के साथ-साथ आवर्ती एवं अनावर्ती व्यय की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
सिवनी विधायक दिनेश राय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी कि ग्रामों में हायर सेकेण्डरी स्कूल न होने की वजह से छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल परीक्षा पास करने के उपरांत हायर सेकेण्डरी शिक्षा के लिए मीलों दूर अन्यत्र स्थानों पर जाना पड़ता था। इस समस्या के निराकरण के लिए शासन से उक्त ग्रामों मे संचालित हाई स्कूलों के उन्नयन किए जाने की मांग का पत्र लिखा गया था। उन्नयन की घोषणा से ग्रामीणों, अभिभावकों, विद्यार्थियों में हर्ष है।

ट्रेंडिंग वीडियो