script

युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

locationसिवनीPublished: Sep 20, 2018 12:01:51 pm

Submitted by:

mahendra baghel

गांधी दर्शन की थीम पर संपन्न हुई प्रतियोगिता

Students doing umbrella studies school

Students doing umbrella studies school

सिवनी. उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर हर साल होने वाले युवा उत्सव का आयोजन पीजी कॉलेज में हुआ। जिसमें कॉलेज स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवा विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
युवा उत्सव की जिला संयोजक डॉ. सविता मसीह ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सतीश चिले के मार्गदर्शन में रूपांकन, साहित्यिक और सांस्कृतिक वर्ग के अंतर्गत लगभग २२ विधाओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बताया कि कॉलेज स्तर में चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
सह संयोजक प्रो. सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर युवा उत्सव गांधी दर्शन की मुख्य थीम पर आधारित रखा गया है। साहित्यिक विधाओं का संचालन प्रो. शेन्डे, डॉ. दिव्या डहेरिया ने रूपांकन और लाइब्रेरियन सीएल अहिरवार ने सांस्कृतिक विधाओं का संचालन किया। जिला स्तर पर युवा उत्सव गुरूवार को होगा। जिसमें जिले के सभी कॉलेजों के चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्राचार्य डॉ. सतीश चिले और संयोजक डॉ. मसीह ने जिले के सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों से युवा उत्सव में उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर शामिल होने की बात कही है।
समय पर नहीं बन रहे आधार कार्ड

सिवनी. इन दिनों आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें आधार कार्ड बनाने के लिए कलेक्ट्रेेट एवं कुछ बैंको को काम दिए गए है। जहां कुछ बैंको में मशीन खराब है। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में आधार कार्ड के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। दूर-दूर से गांव के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचते हैं। जहां अधार कार्ड बनने वाले लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्हें फर्म देकर भरने के बाद शाम को आने की बात कही जाती है। जिससे दूर से आनेवाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी को मोबाइल नंबर सुधार, नाम सुधार, सरनेम सुधार और भी कई सुधार के लिए लोगों को घंटों इतजार करना पड़ रहा है। पूछने पर सीधा जवाब भी नहीं दिया जाता है। बताया जाता है कि ३० रुपए की जगह ५० से अधिक रुपए लेने की भी बात सामने आई है। लोगों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

ट्रेंडिंग वीडियो