scriptअतिक्रमण हटें तो सुधरेगी व्यवस्था | The encroachment will go back to the system | Patrika News

अतिक्रमण हटें तो सुधरेगी व्यवस्था

locationसिवनीPublished: Sep 03, 2017 12:26:00 pm

Submitted by:

mahendra baghel

नगर पालिका के सुभाष वार्ड का मामला

encroachment
सिवनी. नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष वार्ड को यूं तो सबसे साफ और व्यवस्थित वार्ड माना जाता है। वार्ड के सुभाष पुतला, चौड़ा कुआं, बुधवारी बाजार क्षेत्र में सफाई, पानी जैसी सुविधा पर तो लोग बेहतरी की उम्मीद के साथ संतोष जाहिर कर रहे हैं। लेकिन अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की उम्मीद भी जता रहे हैं, ताकि संकरी हो चुकी गलियों को व्यवस्थित किया जा सके। कचरा वाहन सकरी गलियो में नही जाने के कारण लोग सड़क किनारे ही कचरा डाल देते है। जिससे लोगों को परेशानी होती है।
सफाई पर ध्यान देना चाहिए –
यहां पानी की तो कोई दिक्कत नहीं है। नगर पालिका की जल प्रदाय व्यवस्था के अलावा, कुआं से भी पानी मिल रहा है। सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
शांताबाई राय, वार्डवासी
—————-
संकरी हो गई हैं सड़कें –
इस वार्ड के बुधवारी क्षेत्र में दोपहिया, चारपहिया वाहन सड़क पर रहते हैं। लोगों को आने जाने में समस्या होती है। अतिक्रमण हटवाने नगर पालिका को कार्रवाई करना चाहिए।
देवीप्रसाद सोनी, वार्डवासी
————–
अतिक्रमण से सफाई में समस्या –
वार्ड में लोगों के अतिक्रमण नाले के ऊपर तक हैं। इसलिए नाला निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे सफाई करने वालों को समस्या होती है। नगर पालिका को ध्यान देना चाहिए।
कैलाश चंद्र, वार्डवासी
————-
मवेशी हटवाने चाहिए –
वार्ड में सफाई और पानी की व्यवस्था तो है। पूरे समय मवेशी और सूकर घूमते हैं। इनको भी नियंत्रण में रखने के लिए नगर पालिका को कार्रवाई करनी चाहिए।
ओमप्रकाश सोनी, वार्डवासी
———————–
अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या –
सुभाष वार्ड में पेयजल सप्लाई की हमारी अपनी व्यवस्था है। चौड़ा कुआं से वार्ड में पाइप लाइन बिछी है, २४ घंटे पानी उपलब्ध है। वार्ड के बुधवारी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण समस्या बनी हुई है। लोगों ने नाले को अतिक्रमण से बंद कर रखा है। इससे बारिश में जल निकासी नहीं होने से जलभराव हो रहा है। अतिक्रमण हटवाने प्रयासरत हैं, ताकि व्यवस्था दुरुस्त की जा सके।
मनुचंद सोनी, वार्डवासी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो