scriptसिवनी में साइकिल ऑन 2019 का दिख रहा उत्साह | The enthusiasm of Bicycle on 2019 in Seoni | Patrika News

सिवनी में साइकिल ऑन 2019 का दिख रहा उत्साह

locationसिवनीPublished: Jan 05, 2019 11:54:50 am

Submitted by:

sunil vanderwar

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारी ने करवाया पंजीयन

seoni

साइकिल चलाएं: इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट पर चर्बी नहीं चढ़ती। साइक्लिंग से आपकी एकाग्रता बढ़ती है। एक घंटा रोजाना साइक्लिंग करने से हृदय संबंधी रोग नहीं होते।

सिवनी. विगत तीन वर्षों से निरंतर नगर के उत्साही युवाओं द्वारा आयोजित की जाने वाली सिवनी साइकिल ऑन रैली इस वर्ष भी ०2 फरवरी 2019 की सुबह 8:30 बजे बड़े मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होगी। ज्ञात रहे कि पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक युवाओं व नागरिकों को साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए इस रैली का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष भी यह रैली सिवनी टूरिज्म काउंसिल के संयोजन में आयोजित होगी, जहां समापन के अवसर पर लकी ड्रॉ के माध्यम से साइकिल सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार आयोजन मंडल की ओर से प्रदान किये जाएंगे। मालूम हो कि यह पुरस्कार नगर के समाज सेवियों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समिति को प्रदान किये जाते हैं।
इससे पूर्व प्रत्येक सप्ताह के रविवार को रैली के प्रमोशन के लिए पॉलीटेकनिक मैदान में विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित करने का क्रम जारी हो चुका है। विगत 1 जनवरी से रैली में शामिल होने के लिये रजिस्ट्रेशन का कार्य समिति के सदस्य कर रहे है, जहां अभी तक नगर पालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला, जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हर्ष सिंह, प्रबंधक लोक सेवा गारंटी संदीप मिश्रा, रीडर टू कलेक्टर विनोद बैस, तहसीलदार सिवनी प्रभात मिश्रा, मनीष कुमार, संतोष अग्रवाल सहित अन्य नागरिक अपना पंजीयन करवा चुके हैं।
समिति द्वारा व्हाट्अप के माध्यम से भी रैली में भाग लेने के लिए पंजीयन के लिए नंबर जारी कर दिया गया है। कोई भी नागरिक अपना नाम, पता एवं मोबाईल नंबर देकर रैली में शामिल होने के लिए पंजीयन करा सकेंगे।
ग्रीन सिवनी-क्लीन सिवनी है हमारा उद्देश्य
कलेक्टर एवं साइकिल ऑन रैली के प्रायोजक सिवनी टूरिज्म काउंसिल के अध्यक्ष प्रवीण सिंह अढायच ने रैली के लिए अपना पंजीयन करवाने के बाद आम नागरिकों के लिए संदेश देते हुए कहा कि सिवनी को ग्रीन और क्लीन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक नागरिक दैनिक उपयोग में साइकिल का प्रयोग करें। साइकिल ऑन रैली का उद्देश्य ही पर्यावरण संरक्षण है ऐसे में अधिक से अधिक नागरिक, युवा, महिलायें और पुरूष स्वप्रेरणा से एक दिन सिवनी के नाम साइकिल चलाकर एक ऐसा संदेश पूरे देश एवं प्रदेश को दे, जिससे सारे भारत में साइकिल चालन के प्रति जनजागृति फैले। उन्होंने अंत में कहा कि मध्यप्रदेश को स्वच्छ बनाए रखना है तो ऐसे जागरूकता अभियान चलाये जाने चाहिए जो पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक संदेश देते हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो