अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का उत्साह सिवनी तक आ रहा नजर
सनातन हिन्दू धर्म जनजागरण रैली में विधायक शामिल लहराए भगवा ध्वज, गूंजा जय-जय श्रीराम

सिवनी. सनातन धर्म के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का उत्साह सिवनी जिले के गांव-गांव तक नजर आ रहा है। मंदिर निर्माण के पूर्व उत्साह से जिले में सनातन हिन्दू धर्म जन जागरण रैली निकाली गई। विभिन्न धार्मिक संगठनों के संयुक्त आयोजना में विभिन्न स्थानों से दोपहिया, चारपहिया वाहनों में भगवा ध्वज लहराते, डीजे पर धार्मिक स्वर लहरियों के बीज जयघोष लगाते लोग शामिल रहे। शहर में विभिन्न स्थानों पर रैली पर पुष्प वर्षा कर भगवान राम का पूजन किया गया।
भेरौगंज सोमवारी चौक में समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप, संजय शर्मा अध्यक्ष प्राचीन हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण समिति, दिलीप चंगलानी, संतोष जैन, बबलू हेडाऊ, जंगू कुशवाहा द्वारा रैली में शामिल राम सेवकों की अगवानी कर पुष्प बरसाए गए।
सिवनी, केवलारी विधायक रैली मे शामिल
नगर के बड़े मिशन स्कूल मैदान से श्रीराम मंदिर निर्माण महासंपर्क अभियान के अंतर्गत हिंदू समाज द्वारा निकाली गई जन जागरण महारैली मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय, केवलारी विधायक राकेश पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मी सम्मलित हुए।
अब पाइए अपने शहर ( Seoni News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज