scriptतिरंगा के तीन रंग के फूलों से हुआ भगवान शिव का श्रृंगार | The make-up of Lord Shiva from the three colors of the tricolor | Patrika News

तिरंगा के तीन रंग के फूलों से हुआ भगवान शिव का श्रृंगार

locationसिवनीPublished: Jan 29, 2019 12:57:46 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

ग्राम गुंगवारा शिव मंदिर में हुआ कार्यक्रम

seoni

तिरंगा के तीन रंग के फूलों से हुआ भगवान शिव का श्रृंगार

सिवनी. आध्यात्मिक उत्थान मंडल शिव मंदिर समिति गुंगवारा में स्थित शिव मंदिर मे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा भगवान का श्रृंगार तिरंगे के रंग से किया गया।
ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग तीन तरह के पुष्पों सेभगवान शिव शंकर का ऐसा श्रंगार किया, जो तिरंगे का प्रतीक दिखाई दे रहा था। तीन रंगों के पुष्प और बेल पत्री के माध्यम से भगवान का स्वरूप मनोहारी दिखाई दे रहा था जो कि ग्राम और क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
ग्रामवासी नवीन सिंह ठाकुर, प्रवीण सिंह ठाकुर, बालमुकुंद सिंह आदि ने बताया कि देश भक्ति की भावना को प्रेरित करने के लिए आज भगवान के स्वरूप को तिरंगे का रंग दिया गया है, जो कि मनभावन लग रहा है। साथ ही इस समस्त क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश लग जा रहा है। तिरंगे से सजे इस भगवान की मनोहारी छवि को देखने के लिए क्षेत्रीय ग्रामवासी भी शिव मंदिर पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो