scriptपितृमोक्ष अमावस्या पर हुआ सामूहिक तर्पण | The mass sacrifice on Pitramoksha Amavasya | Patrika News

पितृमोक्ष अमावस्या पर हुआ सामूहिक तर्पण

locationसिवनीPublished: Sep 29, 2019 08:32:17 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर हुआ आयोजन

सिवनी. गायत्री शक्तिपीठ बरघाट में पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक श्राद्ध तर्पण का आयोजन किया गया। हिन्दू धर्म की मान्यता अनुसार पितृ पक्ष में पितृ लोक से आने वाले पितरों, जो सूक्ष्म शरीर धारी होते हैं उन्हें अपनी श्रद्धा, तर्पण के माध्यम से अर्पित करते हैं। इसे ही श्राद्ध कहा जाता है। वे तुष्ट होकर सुख समृद्धि का आशीष प्रदान करते हैं।
इसी निमित्त देव पूजन के पश्चात देवताओं, ऋषियों, दिव्य महामानव, यम देवता को तर्पण प्रदान करके अपने पितरों को तर्पण करते हैं। तर्पण के पश्चात पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सभी लोगों ने आहुति प्रदान कर अपने आवाहित पितरों को विदाई दी।
सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर हुआ हवन-पूजन
सिवनी के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज स्थित अनंत विभूषित माता महाकाली मंदिर में सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर नागरिकों द्वारा हवन-पूजन किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 29 सितंबर रविवार को नवरात्रि पर यहां मनोकामना कलश की स्थापना एवं ज्वारे बोए जाएंगे।
बुजुर्गो का सह सम्मान शिविर जिला चिकित्सालय में
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मंगलवार 1 अक्टूबर राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में बुजुर्गों का सह सम्मान शिविर का आयोजन प्रात: 9 बजे से किया गया है। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा बुजुर्गों की नि:शुल्क जॉंच एवं उपचार भी किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो