scriptकृषि तकनीक विस्तार का पावर हाउस है कृषि विज्ञान केन्द्र : डांॅ. ओम गुप्ता | The power house of agricultural technology expansion is the Krishi Vig | Patrika News

कृषि तकनीक विस्तार का पावर हाउस है कृषि विज्ञान केन्द्र : डांॅ. ओम गुप्ता

locationसिवनीPublished: May 19, 2019 11:29:29 am

Submitted by:

santosh dubey

डांॅ. ओम गुप्ता ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण

Agriculture, technology, power house, agricultural science center, scientist, farming, farmer, crop

कृषि तकनीक विस्तार का पावर हाउस है कृषि विज्ञान केन्द्र : डांॅ. ओम गुप्ता

सिवनी. जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत मप्र में प्रत्येक जिले में स्थित समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुख, संचालक विस्तार सेवाएं, डांॅ. ओम गुप्ता एवं संयुक्त संचालक विस्तार डांॅ. दिनकर शर्मा द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी में संचालित होने वाली कृषक हितैषी विभिन्न परियोजनाओं एवं कृषि तकनीकी के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखरसिंह बघेल ने बताया कि डॉ. गुप्ता द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के विभिन्न विषयों के विषय वस्तु विशेषज्ञ वैज्ञानिकों से उनके द्वारा किए गए कार्यों की एक बैठक कर समीक्षा के साथ ही केन्द्र में संचालित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, पशुपालन ईकाई एवं केंचुआ खाद उत्पादन तकनीक की विस्तार से जानकारी डॉ. केके देशमुख, मृदा वैज्ञानिक द्वारा दी गई।
मुर्गीपालन ईकाई एवं ग्रीष्मकालीन प्रजनक बीज सोयाबीन (किस्म जे. एस. 2034) विस्तार से जानकारी प्रभारी डॉ. निखिल सिंह द्वारा प्रदान की गई। साथ ही वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एपी भंडारकर ने प्रदर्शनी कक्ष एवं कृषक उपयोगी जैव उर्वरकों की जानकारी विस्तार से दी। डॉ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं जीके राणा द्वारा केन्द्र के कृषक भवन एवं न्यूट्री स्मार्ट, सेटेलाईट विलेज के कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
डॉ. गुप्ता द्वारा भ्रमण एवं निरीक्षण उपरांत कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा हर वैज्ञानिक पूर्ण समर्पण के साथ कार्यों का निर्वाहन करें ताकि कृषकों को केन्द्र का भरपूर लाभ प्राप्त हो। संयुक्त संचालक विस्तार डांॅ. दिनकर शर्मा ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई कृषि तकनीक का कृषि विज्ञान केन्द्र बेहतर तरीके से विस्तार कार्य कर रहे है, और कृषकों तक तकनीक का प्रचार-प्रसार डिजीटल माध्यम से प्रदान करें ताकि त्वरित लाभ व जानकारी कृषकों को प्राप्त हो।
इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. एपी भंडारकर, डॉ. केके देशमुख, डॉ. निखिल सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर के राणा, आभा श्रीवास्तव एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो