scriptबोर्ड परीक्षा शुरु होने के पहले उठे सवाल, पढि़ए क्या है मामला | The question arises before the board exams begin, what is the matter | Patrika News
सिवनी

बोर्ड परीक्षा शुरु होने के पहले उठे सवाल, पढि़ए क्या है मामला

एक ही केन्द्र में विद्यार्थी और प्राचार्य, हुआ खुलासा

सिवनीFeb 28, 2019 / 12:00 pm

sunil vanderwar

UPSESSB Lecturer Admit Card 2019

UPSESSB

सिवनी. माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षा में अब मात्र ०१ दिन शेष है, ऐसे में सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी ७९ केन्द्रों पर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। गोपनीयता व सुरक्षा के लिए सभी को सख्त हिदायत के साथ जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
इन सब इंतजामों के बीच एक हैरान करने खबर छपारा विकासखण्ड मुख्यालय से आई है, कि मंडल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छपारा में जिन प्राचार्य को केन्द्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उन्हीं की शाला के विद्यार्थी भी इस केन्द्र में परीक्षार्थी होंगे।
इस सम्बंध में जब प्रतिभा श्रीवास्तव नवीन कन्या हाइस्कूल की प्राचार्य, जिन्हें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छपारा का केन्द्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनसे चर्चा कर जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति भोपाल स्तर से हुई है। वहीं कहा कि उनके द्वारा जानकारी ली गई है, कि जहां दो-तीन स्कूलों के परीक्षार्थी शामिल हों, वहां केन्द्र अध्यक्ष रहा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह से वे और उनके स्कूल के विद्यार्थी एक ही केन्द्र में होंगे, इसी तरह से कुरई में भी हुआ है।
प्राचार्य से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इस सम्बंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कोई सूचना या पत्र लिखकर अवगत कराया है, तो उन्होंने कहा कि यह तो सभी को पता है। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
यह भी है अहम सवाल –
शिक्षा विभाग ने पूर्व में सभी स्कूल प्रमुख को बेहतर बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए हिदायत दी है। ऐसे में प्राचार्य और उन्हीं के विद्यालय के विद्यार्थियों का एक ही केन्द्र में पहुंचना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अंदेशा है कि इससे परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
नहीं होना चाहिए, एक ही केन्द्र पर

बोर्ड परीक्षा अत्यंत गोपनीय होनी चाहिए, इसके लिए जरूरी है कि एक ही केन्द्र में विद्यार्थी और सम्बंधित शाला प्राचार्य की उपस्थित न हो। सम्बंधित प्राचार्य द्वारा जानकारी दी जानी चाहिए थी। आपके द्वारा जानकारी मिली है, जरूर कार्यवाही की जाएगी।
हेमराज कंगाले, परीक्षा प्रभारी, डीइओ सिवनी

Home / Seoni / बोर्ड परीक्षा शुरु होने के पहले उठे सवाल, पढि़ए क्या है मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो