scriptस्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास व गौरवपूर्ण तरीके से मनाया 72 वां गणतंत्र दिवस | The tricolor waved gracefully in the stadium, celebrated the 72nd Repu | Patrika News

स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास व गौरवपूर्ण तरीके से मनाया 72 वां गणतंत्र दिवस

locationसिवनीPublished: Jan 27, 2021 07:51:06 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण व मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास व गौरवपूर्ण तरीके से मनाया 72 वां गणतंत्र दिवस

स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास व गौरवपूर्ण तरीके से मनाया 72 वां गणतंत्र दिवस

सिवनी. जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड पर सोमवार को 72 वें गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण रूप से आयोजित हुआ। इसके मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का उद्बोधन किया। हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।
कार्यक्रम में प्लाटून कमाण्डर के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस बल तथा होम गार्ड के प्लाटून दल द्वारा मनमोहन मार्चपास्ट का प्रस्तुतिकरण किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर केंद्रित मनोहर झांकियों को प्रस्तुत किया गया। झांकियों में जल जीवन मिशन अभियान पर केन्द्रित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी को प्रथम, नारी सम्मान पर केन्द्रीत पुलिस विभाग की झांकी को द्वितीय तथा जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र सिवनी की मुख्यमंत्री युवा उद्धमी योजना पर केन्द्रीत झांकी को तृतीय स्थान दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक दिनेश राय, विधायक केवलारी राकेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा राजपूत, पूर्व विधायक नीता पटेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, आरती शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो