scriptमतदान में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे, ये है दोपहर 01 बजे तक की लाइव रिपोर्ट | The women left the men in the poll, this is live report till 01 p.m. | Patrika News

मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे, ये है दोपहर 01 बजे तक की लाइव रिपोर्ट

locationसिवनीPublished: Apr 29, 2019 01:33:06 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे, ये है दोपहर ०१ बजे तक की लाइव रिपोर्ट

seoni
सिवनी. सिवनी जिले में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं लोकतंत्र के उत्सव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर खुशी जाहिर कर रही हैं। लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए हो रहे मतदान के लिए सिवनी जिले में कुल मतदाता १००६४१८ हैं। इनमें से दोपहर ०१ बजे तक ३५९७७७ मतदाता ने मतदान कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक के मतदान का प्रतिशत ३५.७५ रहा।
इस मतदान में महिलाएं भी पूरे उत्साह से मतदान केन्द्रों पर सुबह से पहुंच रही हैं। दोपहर ०१ बजे तक के जिले के चारों विधानसभा में १७९९७१ पुरुष ने मतदान किया, जो कि ३५.२७ प्रतिशत है। जबकि मतदान में शामिल हुई महिलाओं की संख्या १७९८०६ है। यानि ३६.२४ प्रतिशत महिलाओं ने लोकतंत्र के महाउत्सव में अपनी भागीदारी दे चुकी हैं। सिवनी-बालाघाट सीट एवं सिवनी-मंडला लोकसभा के लिए हो रहे मतदान में अब तक दोपहर ०१ बजे तक कुल ३५.७५ प्रतिशत मतदान हो चुका है।
सिवनी में कुल मतदाता २५७६१७ हैं, जिनमें से ९७४९९ ने मतदान किया। इस तरह सिवनी विधानसभा का कुल मतदान ३७.८५ प्रतिशत रहा। बरघाट में कुल मतदाता २३१५७१ हैं। इनमें दोपहर ०१ बजे तक १०१७५३ मतदाता अपना मत दे चुके हैं। यानि यहां अब तक ४३.९४ प्रतिशत ने मतदान कर चुके हैं।
इधर सिवनी-मंडला लोकसभा क्षेत्र के केवलारी विधानसभा क्षेत्र में २४२३४५ मतदाता में से दोपहर ०१ बजे तक ९४०६० ने मतदान किया। जो कि ३८.८१ प्रतिशत रहा। इसी तरह लखनादौन विधानसभा में २७४८८५ कुल मतदाता में से ८५७६२ ने मतदान किया जो कि ३१.२० प्रतिशत रहा। इस तरह ३२६२७५ मतदाता मतदान कर चुके हैं। जो कि कुल मतदान प्रतिशत ३२.४२ रहा।
गर्मी के बावजूद लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए लोग उत्साह से मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने भी गर्मी को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम मतदान केन्द्रों में किए हैं। इसी के चलते मतदाता भी बिना किसी परेशानी के मतदान कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। सिवनी जिले में दो लोकसभा सीट के लिए मतदाता मतदान कर रहे हैं। मतदान के लिए केन्द्रों में बैठक व जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बल भी पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था सम्भाले हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो