scriptसूने घर से चोरों ने की लाखों की चोरी | Thieves steal millions of thieves from the house | Patrika News

सूने घर से चोरों ने की लाखों की चोरी

locationसिवनीPublished: Aug 12, 2018 12:05:23 pm

Submitted by:

mahendra baghel

क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ते ही जा रही है।

Thieves steal millions of thieves

सूने घर से चोरों ने की लाखों की चोरी

सिवनी. लखनादौन थाना क्षेत्र निवासी रघुनंदन तिवारी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए नकद सहित जेवर पार कर दिए। तिवारी ने बताया कि पिता के स्वास्थ्य का हाल चाल जानने समीपस्थ ग्राम बगलई गया था। रात अधिक होने से बगलई में रूक गया। सुबह लखनादौन स्थित अपने मकान में आकर देखा तो दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज का लाकर खुला हुआ था। कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। इस बात की सूचना तत्काल 100-डॉयल और पुलिस को दी गई। तिवारी ने पुलिस को बताया कि घर से पांच लाख के जेवर और ढाई लाख रुपए नकद ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। क्षेत्र में इसके पूर्व भी चोरी हुई है। जिनका खुलासा पुलिस ने आज तक नहीं किया है। क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ते ही जा रही है। क्षेत्र के लोग पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र के स्थाई वारंटी दीपक सोनी निवासी कामठी नागपुर को विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है। वह न्यायालय पेशी में लगातर अनुपस्थित चल रहा था। न्यायालय से जारी वारंट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया। इस कार्रवाई में उप यंत्री जेएन गेडाम, आरक्षक राजू भलावी आदि का सहयोग रहा।
सुकन्या समृद्धि योजना में अब कम राशि से खुलेगा खाता

सिवनी. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता अब 250 रूपए में भी खुलवाया जा सकेगा। दो बालिकाओं के माता-पिता इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
इसके तहत अधिकतम डेढ़ लाख रूपए एक वित्तीय वर्ष में भरे जा सकते हैं। पूर्व में खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम राशि एक हजार रूपए निर्धारित थी। जिसमें परिवर्तन किया गया है। ताकि इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और लाभांवित हों। जन्म प्रमाण पत्र अथवा अंकसूची या इनके अभाव में ग्राम पंचायत के सरपंच या पार्षद के प्रमाणीकरण के आधार पर खाता खुलवाया जा सकता है। इसके साथ ही माता-पिता का आधारकार्ड होना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो