script

हॉकी के जादूगर को ऐसे किया याद

locationसिवनीPublished: Aug 30, 2019 12:28:26 pm

Submitted by:

mantosh singh

हॉकी खिलाडिय़ों ने दी खेल के माध्यम से श्रृद्धांजलि

हॉकी के जादूगर को ऐसे किया याद

हॉकी के जादूगर को ऐसे किया याद

सिवनी. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न क्लबों ने उन्हें अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किये वहीं दूसरी ओर एस्टोटर्फ मैदान में जिले के हॉकी संघों के द्वारा सौजन्य मैच का आयोजन किया गया।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असद खान, प्रीति वानखेड़े तथा खेल अधिकारी डॉ. पूर्णिमा जोशी की उपस्थिति में खेल में शामिल हुए खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण किए गए।
कबड्डी का भी हुआ प्रदर्शन –
खेल दिवस के अवसर पर खेल अधिकारी कार्यालय के समीप कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इससे पूर्व खेल विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के नागरिक, खिलाड़ी शामिल हुए। तत्पश्चात खेल दिवस को लेकर स्टेडियम में प्रधानमंत्री द्वारा खेल के प्रति जागरूकता को लेकर अपनी बात रखी गई। जिसे प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इस कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष आरती शुक्ला व अन्य उपस्थित रहे।

जिला एथेलेटिक संघ के तत्वाधान में गुरुवार को फुटबॉल ग्राउंड सिवनी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, पुष्पा मेंहदीरत्ता व अन्य शामिल रहे। आयोजन के दौरान 1600 मीटर, 800 मीटर एवं 400 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल एवं सचिव संजय शर्मा तथा फुटबॉल संघ के सचिव एमके नेमा, नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक पुनीत गोयल, आरपी मिश्रा सहित अन्य की उपस्थिति रही।

ट्रेंडिंग वीडियो