scriptभारत छोड़ो आंदोलन को कांग्रेस ने इस तरह किया याद | This is how the Congress remembered the Quit India Movement | Patrika News

भारत छोड़ो आंदोलन को कांग्रेस ने इस तरह किया याद

locationसिवनीPublished: Aug 10, 2019 12:01:09 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद

Congress leader

कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी की नजर

सिवनी. जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शुक्रवार को नगर में प्रभात फेरी निकालकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। देश अमर सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने बताया कि परतंत्र भारत में अंग्रेजी हुकुमत को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद हुआ। जिसमें बापू सहित कांग्रेस के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जेल जाना पड़ा। इस आंदोलन में अंग्रेजों के हौसले पस्त हुए और भारत के लिए स्वतंत्रता के रास्ते खुले।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना की अगुवाई में शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रात: 6 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जो बुधवारी बाजार, नगरपालिका, गांधी चौक, रामंदिर, सुभाष चौक, दादू मोहल्ला, रानी दुर्गावती वार्ड होते हुए छिन्दवाड़ा रोड होते हुए प्रभात फेरी में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, महात्मा गांधी, सुभाषचंद बोस, भगतसिंह, टंट्या भील, रानी दुर्गावती, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, सरदार बल्लभ भाई पटेल, अबुल कलाम आजाद, युसूफ मेहर अली, इंदिरा गांधी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे जैसे नारो का उदघोष करते हुए प्रभात फेरी पुन: जिला कांग्रेस कार्यालय में का समापन हुआ।
इस अवसर पर छिद्दीलाल श्रीवास, केके कुशराम, संतकुमार डहेरिया, ब्रजेशसिंह बघेल, अशोक चौबे, पंकज शर्मा, डालचंद बर्वे, गीतासिंह ठाकुर, आनंद पंजवानी, प्रतीक्षा राजपूत, खुमानसिंह ठाकुर, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, सुधीर जैन, भीष्म प्रताप सिंह अप्पू ठाकुर, उदयसिंह बघेल, राजिक अकील, ब्रजेशसिंह राजपूत, राजेश मानाठाकुर, क्षितिज पाठक, गिडियन टी सिंह, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, पवनरेखा रिनायत, विमला ठाकुर, श्याम प्रजापति, एड़ मो. शाहिद खान, सुरेन्द्र सिंह बघेल, मिर्जा फैजल बैग, रामकिशोर बघेल, जितेन्द्र सनोडिया, मुकेश दुबे, महमूद भाई, तवरेज अली, सुजीत गोदरे, विपिन यादव, महेन्द्र चंदेल, राजकुमार कश्यप, ठाकुरसिंह डहेरिया, नब्बू खान, शक्तिसिंह जाडेजा, सुदर्शन बघेल, संदेश बास्सा, मिलिन्द्र सदाफल, अंकित ठाकुर, लक्षमणसिंह सोनी, विनोद नेमा, बंटी जैन, मनीष सोनी, सतेन्द्र बघेल, संदीप चौहान, साजिद सज्जू खान सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो