सिवनी

निकला 10 फीट का धामन, सर्पदंश पीडि़त महिला का कराया उपचार

वनरक्षक ने कहा धामन प्रजाति का सर्प नहीं होता जहरीला

सिवनीSep 17, 2019 / 05:32 pm

sunil vanderwar

निकला 10 फीट का धामन, सर्पदंश पीडि़त महिला का कराया उपचार

सिवनी. शहर के पुलिस लाइन स्थित 72 क्वार्टर से वनरक्षक कार्यालय में गुरुवार को सूचना मिली कि यहां निवासरत महिला सरस्वती मर्सकोले को सर्प ने डस लिया है। सूचना पर मुख्यवन संरक्षक उड़ान दस्ता दल के सदस्य वनरक्षक अर्पित मिश्रा एवं मुकेश तिवारी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर करीब १० फीट लम्बा धामन सांप को रेस्क्यू किया गया एवं घबराई हुई महिला एवं परिजनों को बताया कि यह जहरीला सर्प नहीं है एवं प्राथमिक उपचार के लिए महिला को साथ में जिला अस्पताल ले जाया गया। वनरक्षक ने स्वयं मौजूद रहकर महिला का उपचार कराया। महिला स्वस्थ है।
घटना के बाद वनरक्षक अर्पित मिश्रा द्वारा शहर के विभिन्न सात अन्य स्थानों से सूचना प्राप्त होने पर सर्पों को रेस्क्यू किया गया। सभी जगह निवासरत लोगों को बताया कि अक्सर सर्प को देख या काटने पर लोग अत्यंत घबरा जाते हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है या दिल का दौरा भी आ सकता है। सांप काटने पर घबराएं नहीं अधिकांश घटनाएं बिना जहर वाले सर्पदंश की होती है। बिना देरी किए पीडि़त को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। सर्प प्रजातियों में जहरीले सर्पों का अनुपात लगभग 10 प्रतिशत ही है। इनमें 4 सर्प के काटने पर ही अधिक मृत्यु होती है। कोबरा नाग, रासलवाईपर पर्रामन, करैत दांडेकर, स्काल्ड वाइपर फुर्सा। सर्पदंश की घटना पर झाडफ़ूंक ओझा जैसी फ़ालतू बातों पर ध्यान न देकर तत्काल पीडि़त को अस्पताल लेकर जाकर उपचार कराने की जानकारी दी जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.