scriptबेरोजगार दिवस – जूता पॉलिस कर, सब्जी-चाय बेच कर विरोध प्रदर्शन | Unemployed Day - Protest by selling vegetable-tea, shoe police | Patrika News
सिवनी

बेरोजगार दिवस – जूता पॉलिस कर, सब्जी-चाय बेच कर विरोध प्रदर्शन

युवा कांग्रेस ने किया आयोजन

सिवनीSep 17, 2021 / 08:49 pm

sunil vanderwar

बेरोजगारों का नौकरी से नहीं ‘साक्षात्कार’

बेरोजगारों का नौकरी से नहीं ‘साक्षात्कार’

सिवनी. जिले भर में एक तरफ भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने कई तरह के सेवाकार्य कर रही है, तो दूसरी तरफ जिले में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाकर विरोध में प्रदर्शन किया। कहीं जूता पॉलिस, कहीं चाय बेचकर तो कहीं सब्जी बेचकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शित किया।
सिवनी विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाकर अपना सांकेतिक विरोध जाहिर किया। आरोप लगाते कहा कि सरकार की नीतियों ने पढ़े लिखे ग्रैजुएट युवाओं को सड़कों में पकौड़ा तलने, सब्जी बेचने, चूड़ी बेचने और जूता पालिस करने को मजबूर कर दिया है।
जूता पॉलिस करते व सब्जी बेचते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन कर कहा कि आज कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में लोगों के पास जो रोजगार थे वो रोजगार भी नहीं रहे और बचे हुए रोजगार भी खत्म हो गए, ऊपर से कमरतोड़ मंहगाई ने देश के नागरिकों का जीना दुश्वार कर दिया है। देश की सरकार को 2 करोड़ रोजगार प्रत्येक साल दिलाने का वादा याद दिलाने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाहुबली चौक में जूता पालिस करके, सब्जी बेचकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजा बघेल एवं जिला कांग्रेस महामंत्री शिव सनोडिया, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रवेश भालोटिया, आदित्य भूरा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ओम उपाध्याय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, युवा महामंत्री नितिन डहेरिया, कुलदीप जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चाय बेचकर छपारा नगर में किया प्रदर्शन
छपारा नगर में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव, जिला युवा कांग्रेस सचिव सौरभ सिसोदिया व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विप्लव परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चाय बेचकर अपना प्रदर्शन किया। इस मौके पर छपारा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चाय बनाया और आवाज लगाकर प्रदर्शन कर लोगों को चाय बेची। यह प्रदर्शन वन विभाग कार्यालय के समीप किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव अंकित ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष विप्लव परिहार ने कहा कि यूथ कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल आज बेरोजगारी दिवसष् से ट्रेंड कर रहा है। युवा कांग्रेस ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं।

Home / Seoni / बेरोजगार दिवस – जूता पॉलिस कर, सब्जी-चाय बेच कर विरोध प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो