scriptतन और मन को स्वस्थ्य रखता है शाकाहार भोजन | Vegetarian food keeps body and mind healthy. | Patrika News
सिवनी

तन और मन को स्वस्थ्य रखता है शाकाहार भोजन

सकल जैन समाज ने शाकाहार अपनाने की कही बात

सिवनीFeb 12, 2020 / 11:18 am

akhilesh thakur

तन और मन को स्वस्थ्य रखता है शाकाहार भोजन

तन और मन को स्वस्थ्य रखता है शाकाहार भोजन

सिवनी. सकल जैन समाज केवलारी ने शाकाहार अपनाने की बात कही है। समाज के मनीष जैन ने कहा कि शाकाहारी होना शरीर के लिए फायदेमंद है। सब्जियों से जो लोग प्रोटीन प्राप्त करते हैं। उनका रक्तचाप सामान्य रहता है, जबकि मांस का अधिक सेवन करने वाले ज्यादातर लोग हाइब्लड प्रेशर के शिकार होते हैं।
जैन ने कहा कि शाकाहार भोजन तन और मन को स्वस्थ रखता है। स्वस्थ भोजन से आशय है। वह भोजन जिसमें खनिज पदार्थ, प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेड और विटामिन सहित कई पोषकतत्व हों। ये सभी चीजें समान अनुपात में हों तो भोजन शरीर के लिए अमृत बन जाता है। भोजन तभी स्वस्थ्य है जब तक प्राकृतिक हो। संतुलित शाकाहारी भोजन शरीर को सभी पोषक तत्व प्रदान करता है।
यह हृदय रोग, कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द व अन्य कई बीमारियों से बचाता है। नए शोध के अनुसार शाकाहारी भोजन में एमीनो एसिड पाया जाता है। यह शरीर में जाकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। सब्जियों में एमीनो एसिड के साथ-साथ मैग्नेशियम भी पाया जाता है। यह हमारे रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। अधिक मांसाहार करने वाले लोगों में फाइबर की कमी पाई गई है।
फाइबर हमें अनाज से मिलता है। दाल, फलों का रस और सलाद से कई पोषक तत्व मिलते हैं। ये हमारे शरीर के वजन को संतुलित रखते हैं। ज्यादा मांसाहार मोटापा बढ़ा देता है। मांस में वसा की मात्रा अधिक होती है। हमारे शरीर की सबसे अधिक जरुरत कार्बोहाड्रेट की होती है। अगर आप सोचते हैं कि यह मांस में मिलेगा तो आप गलत हैं, क्योंकि मांस में कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल नहीं होता है। यह ब्रेड, रोटी, केले, आलू आदि में पाया जाता है।
कहा कि कार्बोहाइड्रेट की कमी से मधुमेह जैसी बीमारियां हो सकती हैं। कैल्शियम शरीर को न मिले तो हमारी हड्डियां और दांत तक कमजोर हो जाते हैं। कैल्शियम कभी भी मांस से नहीं मिलता। यह दूध, बादाम और दूध से बनी चीजे दही-पनीर से मिलता है। हीमोग्लोबिन की कमी से व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है। इसका स्तर मांस के सेवन से कभी नहीं बढ़ता है। यह हरी पत्तेदार सब्जियों, पुदीना, गुड़ आदि में अधिक पाया जाता है। भरपूर पौष्टिक खाना शरीर को ऊर्जा देता है जो मांस से नहीं मिल सकता।
कहा कि मांसाहार से चिड़चिड़ेपन के साथ स्वभाव उग्र होने लगता है। यह वस्तुत: तन के साथ मन को अस्वस्थ कर देता है। प्रकृति ने कितनी चीजें दी हैं, जिन्हें खाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसे में मांस ही क्यों खाए? अब यह तय आपको करना है कि शाकाहार बेहतर है या मांसाहार।
जैन मंदिर में हुआ स्तंभ का अनावरण
सिवनी. जैन मंदिर केवलारी परिसर में मंगलवार को स्तंभ का अनावरण हुआ। इस मौके पर आर्यका रत्न माताजी ने उपस्थितजनों को संबोधित किया। केवलारी में माताजी का ससंघ विराजमान है। इस मौके पर विभिन्न योजना हो रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो