scriptगर्मी में भी मतदान का जोश, 141147 मतदाता कर चुके हैं सिवनी जिले में मतदान, लगी हैं कतार | Voting in the summer also, polling in Seoni district has started, 14,1 | Patrika News

गर्मी में भी मतदान का जोश, 141147 मतदाता कर चुके हैं सिवनी जिले में मतदान, लगी हैं कतार

locationसिवनीPublished: Apr 29, 2019 10:03:38 am

Submitted by:

sunil vanderwar

अब तक सिवनी जिले में हुआ 14.02 प्रतिशत मतदान

seoni
सिवनी. गर्मी के बावजूद लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए लोग उत्साह से मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने भी गर्मी को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम मतदान केन्द्रों में किए हैं। इसी के चलते मतदाता भी बिना किसी परेशानी के मतदान कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। सिवनी जिले में दो लोकसभा सीट के लिए मतदाता मतदान कर रहे हैं।
सिवनी-बालाघाट सीट एवं सिवनी-मंडला लोकसभा के लिए हो रहे मतदान में अब तक सुबह ०९ बजे तक कुल १४.०२ प्रतिशत मतदान हो चुका है।
सिवनी में कुल मतदाता २५७६१७ हैं, जिनमें से ३४९२५ ने मतदान किया। इस तरह कुल मतदान १३.५६ प्रतिशत रहा। बरघाट पुरूष ११५४७५, महिला ११६०९४, थर्ड जेंडर २, कुल मतदाता २३१५७१ हैं। इनमें सुबह ०९ बजे तक पुरुष मतदाता १५८०९ यानि १३.६९ प्रतिशत ने मतदान कर चुके हैं। महिला मतदाता १५०७२ यानि १२.९८ प्रतिशत मतदान किया। इस तरह इस विधानसभा से कुल ३०८८१ यानि १३.३४ प्रतिशत मतदान हुआ है।
इधर सिवनी-मंडला लोकसभा क्षेत्र के केवलारी विधानसभा क्षेत्र में २४२३४५ मतदाता में से सुबह ०९ बजे तक ३५२३० ने मतदान किया। जो कि १४.५४ प्रतिशत रहा। इसी तरह लखनादौन विधानसभा में २७४८८५ कुल मतदाता में से ४०१११ ने मतदान किया जो कि १४.५९ प्रतिशत रहा। इस तरह कुल १००६४१८ मतदाता में से १४११४७ मतदाता मतदान कर चुके हैं। जो कि कुल मतदान प्रतिशत १४.०२ रहा।
मतदान के लिए केन्द्रों में बैठक व जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बल भी पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था सम्भाले हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो