scriptहम विपक्ष में हैं, सरकार से काम कराने उठाते रहेंगे आवाज | We are in opposition, will continue to raise voice for government work | Patrika News

हम विपक्ष में हैं, सरकार से काम कराने उठाते रहेंगे आवाज

locationसिवनीPublished: Dec 29, 2019 09:22:39 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

गांव-गांव पहुंच रहे विधायक, सुन रहे जनसमस्या

चारों विधानसभा में भाजपा ने किया आंदोलन

चारों विधानसभा में भाजपा ने किया आंदोलन

सिवनी. केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश पाल सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में 27 दिसंबर से चार दिवसीय भ्रमण पर हैं। विधायक पाल द्वारा अपने पहले दिन ग्राम छीतापार, सालीवाड़ा, कन्हान पिपरिया, जोरावारी, भोमाटोला पहुंचकर लोगों से मिले व उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विधायक द्वारा कहा गया कि आपने मुझे शासक के रूप में नहीं सेवक के रूप में चुना है। आप सभी का आशीर्वाद ऐसा ही बना रहे। पाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते कहा कि प्रदेश में बैठी कांग्रेस की सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में नहीं है। हम विपक्ष में है फिर भी हम जनता की आवाज़ पुरजोर तरीके से उठाते रहेंगे।
भ्रमण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस शनिवार को केवलारी विधायक पाल द्वारा ग्राम कटिया, महुलझिर, समनापुर, लुंगसा, मेहरापिपरिया, मैली, भटेखारी में आमजनों से भेंट की ओर उनकी समस्याएं सुनी। विधायक ने अपनी विधायक निधि से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो के लिए राशि की घोषणा की। विधायक के भ्रमण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलिप बघेल, मंडल महामंत्री संतोष ग्वालवंशी, मंडल उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, आगा खान, भोला बरमैय्या, सुदामा पटले, राधे श्याम चंद्रवंशी, योगेश चन्दवंशी, रमेश अग्रवाल, सुधीर बाझल, संतोष अमरोदिया, सचेन्द्र वर्मा, नारायण जावरे, राकेश मोदी, टोनी साहू, मदन शिववंशी, सतीष जैन, कृष्ण कुमार चन्दवंशी, विपत चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, विनोद डहेरिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो