scriptWeather Updates: इन जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना, बढ़ेगी ठंड | weather updates seoni balaghat chhindwara rainfall and hailstorm news | Patrika News

Weather Updates: इन जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना, बढ़ेगी ठंड

locationसिवनीPublished: Feb 08, 2020 06:52:14 pm

Submitted by:

Manish Gite

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना…।

02_3.png

सिवनी। घने जंगलों से लगे सिवनी और बालाघाट जिलों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने जा रही है। शनिवार को मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि इन जिलों में हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा बालाघाट जिले में कोहरा छा सकता है।

सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश के बाद एक बार फिर तापमान गिर सकता है। फरवरी माह में भी इस क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने सिवनी और बालाघाट जिलों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है।
imd_1.jpg

गिर सकता है 2-3 डिग्री से तापमान
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 11 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में 2-3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट एवं इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।


यह है पिछले 24 घंटों का हाल
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। बारिश की बात करें तो मलॉजखंड में 2, अटनेर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

 

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
प्रदेश में हल्की बारिश या गरम-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। सिवनी, बालाघाट और मंडला जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है या गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

 

यहां छाएगा कोहरा
प्रदेश के शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। यदि कोहरे में थोड़ी भी बढ़ोतरी हुई तो इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ सकता है।


और गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग ( imdbpl ) के मुताबिक शनिवार और रविवार के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है। खासकर 9 और 10 फरवरी को तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार भी बढ़ने से ठंड का असर अधिक महसूस होगा।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो