scriptभोपाल से निकली मोटरसाइकिल रैली का सिवनी में स्वागत, देशभक्ति नारे से गूंजा शहर | Welcome to Seoni, a motorcycle rally from Bhopal, the city resonated w | Patrika News

भोपाल से निकली मोटरसाइकिल रैली का सिवनी में स्वागत, देशभक्ति नारे से गूंजा शहर

locationसिवनीPublished: Oct 25, 2021 10:27:22 am

Submitted by:

akhilesh thakur

रैली में शामिल जवानों ने टूरिया पहुंचकर शहीद स्मारक पर किया माल्यार्पण

भोपाल से निकली मोटरसाइकिल रैली का सिवनी में स्वागत, देशभक्ति नारे से गूंजा शहर

भोपाल से निकली मोटरसाइकिल रैली का सिवनी में स्वागत, देशभक्ति नारे से गूंजा शहर

सिवनी/केवलारी. देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर मध्यप्रदेश शासन की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन पृथक-पृथक विभागों के माध्यम से जागरुकता का संदेश, राष्ट्र एकता और सद्भावना को लेकर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल रैली को लेकर भोपाल के पुलिसकर्मियों का दल रविवार को सिवनी पहुंचा। सिवनी-छिंदवाड़ा की सीमा पर जिला पुलिस के जवानों ने उनको रिसीव किया। सिवनी में रैली की पायलेटिंग यातयात थाने के मूल सिंह उइके और रमता श्यामकर ने किया। रैली टूरिया शहीद स्मारक पहुंची। स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद सिवनी के लिए रवाना हुई। रैली का कुरई में भी स्वागत हुआ।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार शौर्य स्मारक भोपाल से २२ अक्टूबर को २१ बुलेट और ४२ जवानों के साथ रवाना हुई रैली २४ को सिवनी पहुंची। यह रैली १६ जिलों में जाएगी। सिवनी के कुरई से शहर के छिंदवाड़ा चौक पहुंचने पर पुलिसकर्मियों के दल को मातृ शक्ति संगठन, कौमी एकता दल व अन्य के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी, कोतवाली निरीक्षक एमडी नागोतिया, आरआई सुनील नागवंशी सहित एनसीसी कैडेट आदि ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और बुके भेंटकर स्वागत किया। रैली वहां से नगर पालिका चौक पहुंची और फिर नेहरू रोड होते हुए गांधी चौक से पुन: उसी रास्ते से पुराना जेल पहुंची, जहां स्थित सुबाषचंद बोस की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। वहां से कोतवाली थाना पहुंची, जहां पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत आदि की प्रस्तुति हुई। निरीक्षक नागोतिया ने देश भक्तिगीत की प्रस्तुति कर पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन नागोतिया ने किया।
उधर मोटरसाइकिल रैली सिवनी, कान्हीवाडा से होकर रविवार को दोपहर 3.00 बजे केवलारी पहुंची। एसडीओपी भगत सिंह गोठरिया, केवलारी थाना प्रभारी एसडी सनोडिया के नेतृत्व में सुनील कोलारे, महेन्द्र सिंह चौधरी, श्रुति शर्मा (उप निरीक्षक) एवं स्थानीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर कर रैली में शामिल जवानों का स्वागत किया। रैली का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों की यह रैली 16 जिलो की यात्रा करते हुए 31 अक्टूबर को भोपाल वापस पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो