scriptवर्ष 2०18 में किस- किस तारीख को होगा शासकीय अवकाश, जानिए यहां | what date will be official holiday in year 2018 know here | Patrika News

वर्ष 2०18 में किस- किस तारीख को होगा शासकीय अवकाश, जानिए यहां

locationसिवनीPublished: Jan 12, 2018 09:42:06 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

राज्य शासन ने जारी की अवकाश की सूची

 career tips

career tips

सिवनी. राज्य शासन ने सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए वर्ष 2०१8 के सामान्य, सार्वजनिक एवं ऐच्छिक अवकाश (छुट्टियां) घोषित कर दी हैं।
सामान्य अवकाश में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, महाशिवरात्रि 14 फरवरी, होली 2 मार्च, चैती चांद 19 मार्च, महावीर जयंती 29 मार्च, गुड फ्रायडे 3० मार्च, अम्बेडकर जयंती-वैसाखी 14 अप्रैल, परशुराम जयंती 18 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 3० अप्रैल, ईद-उल-फितर 16 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, इदुज्जुहा 22 अगस्त, जन्माष्टमी 3 सितम्बर, मोहर्रम 21 सितम्बर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दशहरा 19 अक्टूबर, वाल्मीकि जयंती 24 अक्टूबर, दीपावली 7 नवम्बर, मिलाद-उन-नबी 21 नवम्बर, गुरुनानक जयंती 23 नवम्बर और क्रिसमस 25 दिसम्बर शामिल है। रविवार का दिन होने के कारण गुडी पड़वा 28 मार्च, रामनवमी 25 मार्च और रक्षा-बंधन 26 अगस्त अलग से छुट्टी के दिन घोषित नहीं किए गए हैं।
सार्वजनिक अवकाश में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, महाशिवरात्रि 14 फरवरी, होली 2 मार्च, महावीर जयंती 29 मार्च, गुड फ्रायडे 3० मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 2 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 3० अप्रैल, ईद-उल-फितर 16 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, इदुज्जुहा 22 अगस्त, जन्माष्टमी 3 सितम्बर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दशहरा 19 अक्टूबर, दीपावली 7 नवम्बर, मिलाद-उन-नबी 21 नवम्बर और क्रिसमस 25 दिसम्बर शामिल है।
ऐच्छिक अवकाश
नववर्ष दिवस एक जनवरी, गुरु गोकुलदास जयंती 6 जनवरी, पोंगल 15 जनवरी, बसंत पंचमी 22 जनवरी, देवनारायण जयंती 23 जनवरी, नर्मदा जयंती 24 जनवरी, स्वामी रामचरण जयंती 3० जनवरी, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 1० फरवरी, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी, होलिका दहन एक मार्च, भाईदूज 3 मार्च, भक्त माता कर्मा जयंती 13 मार्च, वीरांगना अवंतिबाई बलिदान दिवस 2० मार्च, निषादराज जयंती 22 मार्च, हजरत अली का जन्म-दिवस 29 मार्च, हाटकेश्वर जयंती 3० मार्च, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती 11 अप्रैल, वल्लभाचार्य जयंती 12 अप्रैल, सेन जयंती 13 अप्रैल, अक्षय तृतीया 18 अप्रैल, शंकराचार्य जयंती 2० अप्रैल, शब-ए-बारात 2 मई, बिरसा मुण्डा शहीदी दिवस 9 जून, ईद-उल-फितर का पूर्व दिन 14 जून, जमात-उल-विदा 15 जून, छत्रसाल जयंती 16 जून, महेश जयंती 12 जून, बड़ा महादेव पूजन 26 जून, कबीर जयंती 28 जून।
रथ-यात्रा 14 जुलाई, गुरुपूर्णिमा 27 जुलाई, दुर्गादास राठौर जयंती 13 अगस्त, नागपंचमी 15 अगस्त, पारसी नववर्ष 17 अगस्त, ईदुल अजहा 21 अगस्त, ओणम 25 अगस्त, गदीर-ए-खुम 29 अगस्त, बलराम जयंती एक सितम्बर, गणेश चतुर्थी 13 सितम्बर, विश्वकर्मा जयंती 17 सितम्बर, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह बलिदान दिवस 18 सितम्बर, डोल ग्यारस 2० सितम्बर, प्राणनाथ जयंती-सर्वपितृमोक्ष अमावस्या 8 अक्टूबर, अग्रसेन जयंती 1० अक्टूबर, दशहरा (महाअष्टमी) 17 अक्टूबर, महानवमी 18 अक्टूबर, अजमोढदेव जयंती 24 अक्टूबर, करवाचौथ 27 अक्टूबर, दीपावली दक्षिण भारतीय 6 नवम्बर, दीपावली का दूसरा दिन 8 नवम्बर, भाईदूज 9 नवम्बर, सहस्रबाहु जयंती 14 नवम्बर, बिरसामुण्डा जयंती 15 नवम्बर, नामदेव जयंती 19 नवम्बर, झलकारी जयंती 22 नवम्बर, गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस 24 नवम्बर, संत जिनतरण तारण जयंती 14 दिसम्बर, गुरु घासीदास जयंती 18 दिसम्बर, दत्तात्रय जयंती 22 दिसम्बर, डॉ. सैय्यदना साहब का जन्म दिवस 28 दिसम्बर और बालाजी बैरवा जयंती 31 दिसम्बर।
प्रत्येक शासकीय कर्मचारी को घोषित 61 ऐच्छिक अवकाश में से इच्छा अनुसार 3 दिन की छुट्टियां लेने की पात्रता होगी। मकर संक्रांति 14 जनवरी, हेमू कालानी शहीद दिवस 21 जनवरी, विशु 15 अप्रैल, वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस 24 जून, नवाखाई 16 सितम्बर और अनंत चतुर्दशी 23 सितम्बर रविवार का दिन होने के कारण ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो