scriptजब बेघर हुए तीन परिवार… | When three homeless family ... | Patrika News
सिवनी

जब बेघर हुए तीन परिवार…

तीन मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

सिवनीJan 05, 2017 / 06:42 pm

Prashant Sahare

seoni

seoni


सिवनी. बरघाट क्षेत्र के ग्राम धारनाकलां में बुधवार की रात्रि 8 बजे के लगभग तीन मकान ने विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे ग्राम धारनाकलां निवासी सुखराम खरे, राजकुमार खरे, सांवरलाल खरे के घर में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की मदद से कुछ सामान को बाहर निकाला गया लेकिन तेज आग होने के कारण गृहस्थी का सारा सामान जल गया। पुलिस ने बताया कि घर पर सभी लोग उपस्थित थे। आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। सामने से ग्रामीणों ने देखा और आवाज लगाई तब घर के सदस्य बाहर निकले और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर मदद की और फायर ब्रिगेड और पुलिस थाना बरघाट को सूचना दी। तभी घटनास्थल पर फायर बिग्रेड और बरघाट पुलिस मौके पर पहुंची तब आग पर काबू पाया गया। जब तक तीनों परिवार का लगभग 10 से 15 लाख का समान जलकर खाक हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो