scriptसकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने आना होगा आगे : कलेक्टर | Will have to come forward to pursue positive thinking: Collector | Patrika News

सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने आना होगा आगे : कलेक्टर

locationसिवनीPublished: Sep 07, 2019 01:15:51 pm

Submitted by:

santosh dubey

13 सितम्बर को होगा आयोजन

सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने आना होगा आगे : कलेक्टर

सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने आना होगा आगे : कलेक्टर

सिवनी. जिला अस्पताल सिवनी में विशेष दिन कुछ ऐसा हो जाय जो समाज में जन चेतना के काम आए कार्यक्रम का आयोजन 13 सितम्बर को किया जाएगा।
समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सफाई अभियान और बेटी बचाओ पार्क में सुरक्षित पुष्प और पौधारोपण विभिन्न समाजिक संघठन और समाजिक कार्यकर्ताओं के पहल से सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा में अस्पताल मित्र हूं अभियान के द्वारा जिला अस्पताल के विकास और सौन्दर्यकरण के कार्य को अग्रसर करते हुए। सभी सहयोगात्मक विचार से जुडऩे को उतारू हैं। जो भी व्यक्ति विशेष इस योजना में सहयोग राशि, सामग्री देने में असमर्थ हैं, वो अपने स्तर से जिला अस्पताल में श्रमदान देकर भी सहभागी वन सकता हैं।
कश्यप ने आगे बताया कि विशेष दिन कुछ ऐसा हो जाए जो समाज में जनचेतना के काम आए के अंतर्गत लोग अपने जन्मदिन, शादी कि वर्षगांठ या पुण्य तिथि या जो विशेष हो उस दिन जिला अस्पताल में जाकर चाहे श्रमदान, रक्तदान या जो भी संभव हो सहयोग कर सकारत्मक विचार के साथ एक परिवर्तन कि दिशा में काम कर सकते हैं।
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि हमें सकारत्मक सोच को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्ग, धर्म को आगे आना होगा जब तक समाज में लोगों में जनजागृति नहीं आएगी। तब तक सार्थक परिणाम नहीं देखने को मिलेंगे। हम सब को जागरूक होकर स्वस्थ, शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण के साथ प्रदूषण नियंत्रण के प्रति सभी के पहल और सहयोग से इनके सार्थक परिणाम कि पहल संभव हो सकेगी।
कलेक्टर सभा कक्ष में सिवनी कलेक्टर से सिवनी जिले कि समाजिक कार्यकर्ता रोज कुरेशी, पुष्पा मेहंदीरत्ता, मनीषा चौहान, अंजू तिवारी, नरेन्द सोनी, संजय शर्मा, सविता गौतम, ज्योति ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, आराधना चौरसिया, अन्नपूर्णा मालवीय, कमला डेहेरिया आदि मौजूद थे।

 

ट्रेंडिंग वीडियो