सड़क हादसे में एक घायल
सिवनी. डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के बरघाट बायपास चूनाभटटी निवासी धरमदास (37) बीती रात काम खत्म होने के बाद मोटरसाइकिल से सवार होकर गांव जा रहा था। वह अभी बायपास पर ही था कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लापता युवती सहेली के घर मिली
सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती 22 जून को घर से लापता हो गई। पतासाजी पर कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला कायम कर तलाश शुरू कर दिया। पता चला कि तनाव के चलते युवती दूसरे क्षेत्र निवासी सहेली के घर रह रही है। पुलिस ने उसे सहेली के घर से बरामद कर रविवार को परिजनों के हवाले कर दिया।
पहले तोड़ा फिर बना रहे नाली
सिवनी. नगर पालिका परिषद के कबीर वार्ड स्थित बजरंग नगर कॉलोनी में पक्की नाली तोड़कर फिर से नाली निर्माण कराया जा रहा है। इसकी शिकायत वार्डवासियों ने की है। वार्डवासियों की माने तो करीब दो माह पूर्व नाली को तोड़ा गया था। इसके बाद इसका निर्माण कराया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने इ सकी जांच कराए जाने की बात कही है।