scriptकेरोसिन डालकर महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास | Woman kerosene put women suicide attempt | Patrika News

केरोसिन डालकर महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास

locationसिवनीPublished: Apr 04, 2019 01:33:53 pm

Submitted by:

santosh dubey

अनकवाड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है महिला

Kerosene, suicide, debate, police station, police

केरोसिन डालकर महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास

सिवनी. पुलिस थाना किंदरई अंतर्गत पारिवारिक विवाद के चलते एक ग्रामीण महिला ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अनकवाड़ा निवासी ऊषा ने विगत दिवस अपने घर में खुद के ऊपर मिट्टी तेल छिड़क लिया तथा आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर मौके पर महिला की सास एवं बच्चे पहुंचे तथा महिला के शरीर में लगी आग को बुझाया। ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस वाहन से घंसौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।
घंसौर पुलिस ने महिला के कथन लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अग्निदग्धा महिला ने परिजनों के साथ हुए विवाद के चलते आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए अपने शरीर में मिट्टी तेलडालकर आग लगा ली जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई है। घंसौर पुलिस ने घटना के संबंध में किंदरई पुलिस थाना प्रभारी को सूचना दे दी है। जहां किंदरई पुलिस ने ग्राम अनकवाड़ा पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया है महिला ने जिस कमरे में आग लगाई थी। उस कमरे को सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ग्राम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो