script15 गांव से पानी का टैक्स वसूल रही महिलाएं | Women collecting water tax from 15 villages | Patrika News
सिवनी

15 गांव से पानी का टैक्स वसूल रही महिलाएं

जलकर की वसूली कर आत्मनिर्भर बनीं जल सखियां, वसूला 511252 रुपए

सिवनीSep 08, 2021 / 07:44 pm

sunil vanderwar

patrika

patrika

सिवनी. जिले में एक तरफ शहर से लेकर गांव-गांव तक पंचायतें जल प्रदाय करने के बाद वर्षों तक जल कर (टैक्स) की वसूली नहीं कर पाती हैं, जिससे निकाय को आर्थिक समस्याओं और बिजली बिल आदि के बकाया के कारण समस्या का सामना करना पड़ता रहा है। वहीं इस दिशा में एक पहल करते हुए शासन ने गांव-गांव से जलकर की वसूली के लिए क्षेत्र की महिला स्व-सहायता समूह को जिम्मेदारी दी। इस पहल से महिलाओं को रोजगार मिला, तो वहीं शासन को समय पर जलकर की राशि भी प्राप्त हो रही है। इस कार्य के मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह है। इस तरह से क्षेत्र में शुध्द पेयजल आपूर्ति के साथ ही जलसखियों को आत्म निर्भर बनाने में झुरकी पेयजल योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जल निगम सिवनी से मिली जानकारी के मुताबिक निगम के अंतर्गत संचालित बहुउद्देशीय झुरकी ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना घंसौर विकासखण्ड के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से जहां एक ओर 15 ग्रामों को पेयजल प्राप्त हो पा रहा है वहीं इस योजना में जलकर वसूली में महिला स्व-सहायता समूह से अनुबंध कर समूह की महिलाओं को जलसखी संबोधित किया गया है।
31 अगस्त 2017 पूर्ण हुई इस योजना में घंसौर विकासखण्ड के सूखा प्रभावित 15 ग्रामों में 1236 नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। जिनसे ग्रामीणों को शुध्द पेयजल की सतत अपूर्ति की जा रही है। वहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जलकर का संग्रहण का कार्य किया जा रहा है, जिसके प्रतिफल में उन्हें विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
माह जनवरी 2021 से माह जुलाई 2021 जल सखियों द्वारा कुल 5 लाख 11 हजार 252 की राशि जलकर के रूप में संग्रहित की है। जिससे इन्हें कुल 1 लाख 5 हजार 167 रुपए की शुध्द आय हुई है। जलकर संग्रहण में स्व-सहायता समूह की सहभागिता से समूह से जुड़ी महिलाऐं आर्थिक रूप से सशक्त हो पा रही हैं तथा अपने परिवार के पारिवारिक दायित्वों के निर्वाहन में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। वह स्वयं को आत्मनिर्भर एवं गौरवान्वित होने के एहसास के साथ स्वयं एवं अपने बच्चों के लिए स्वेच्छा से आर्थिक निर्भर बन रही हैं। विभाग से मिल रहे प्रोत्साहन से जलसखी उत्साहपूर्वक अपने कार्यों का निर्वाहन कर शत प्रतिशत जलकर की राशि जमा कर योजना को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Home / Seoni / 15 गांव से पानी का टैक्स वसूल रही महिलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो