scriptदेश की तरक्की में नारी शक्ति भी हैं बराबर की हकदार | Women's power is also equal to the progress of the country | Patrika News

देश की तरक्की में नारी शक्ति भी हैं बराबर की हकदार

locationसिवनीPublished: Jan 22, 2021 09:37:03 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

नारी सम्मान अभियान अंतर्गत महिला कराते प्रशिक्षण का आयोजन

देश की तरक्की में नारी शक्ति भी हैं बराबर की हकदार

देश की तरक्की में नारी शक्ति भी हैं बराबर की हकदार

सिवनी. मिशन नारी सम्मान अंतर्गत जिले में पुलिस प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिवनी के द्वारा जिला मुख्यालय के मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में ओमकर कश्यप सचिव जिला कराते संघ सिवनी एवं मप्र सोतोकान कराते संघ के अध्यक्ष तथा प्रशिक्षिका राधिका कश्यप अंतरराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी के द्वारा 12 से 25 जनवरी तक शिविर में महिला वर्ग को कराते प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए आयोजित कराते प्रशिक्षण शिविर में बतौर अतिथि कुमार प्रतीक पुलिस अधीक्षक उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक के द्वारा नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप मकसूदा मिर्जा, पारूल शर्मा, रंजना भलावी, हेमा गौर, राधिका कश्यप को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थितों को महिलाओं का सम्मान करने के लिए शपथ दिलाई गई एवं नारे लगाए गए। उपस्थित वक्ताओं नारी शक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि देश के विकास व विभिन्न क्षेत्र में नारियों ने अपने कदम रखकर साबित किया है, कि वो किसी से कम नहीं है।
इस अवसर पर संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी मिर्जा के द्वारा प्रतिवेदन वाचन कर अवगत कराया गया कि मिशन नारी सम्मान अंतर्गत जिले के विकासखंडों में भी संविदा ग्रामीण युवा समन्वयकों के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें विकासखंड सिवनी के बंडोल में, विकासखंड लखनादौन अंतर्गत मुख्यालय में 2 स्थान एवं धूमा ग्राम में, विकासखंड धनौरा में, विकासखंड घंसौर के ग्राम केदारपुर में, विकासखंड केवलारी में, विकासखंड बरघाट के ग्राम बुढ़ैनाकलां में, विकासखण्ड कुरई के ग्राम सुकतरा में महिलाओं एवं बालिकाओं को कराते का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
खेल अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा खेल युवा कल्याण विभाग के लिए विकासखंड बरघाट में इंडोर खेल मैदान के लिए आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटवाने में विशेष सहयोग रहा है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र केवलारी एवं बरघाट के लिए ओपन जिम एवं कबड्डी मेट के सेट प्राप्त हो पाएं है।
कराते, हॉकी, कबड्डी, फुटबाल, क्रिकेट के बालक-बालिका खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों का सम्मान सतत् रूप से होना चाहिए, इसके लिए किसी अभियान की प्रत्याशा या प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। जब हम छोटे होते हैं, तभी से हम यह सोचने लगें कि हमें अपनी मां, बहन का सम्मान करना है। तभी हम घर से बाहर जाने पर दूसरों की माताएं, बहनों का सम्मान कर पाएंगे। हमें हमेशा ही महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। आपको काता और कराते करते हुए देखकर मैं स्वयं आज से 25 वर्ष पीछे चला गया, जब मैं ये सब स्वयं भी किया करता था, इसमें से कई सारी चीजें मुझे आज भी याद हैं। हम खेलों के माध्यम से सकारात्मक रूप से समाज से जुड़ सकते हैं। खेल हमारे अंदर सकारात्मकता लाता है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब हम लगातार मोटी-मोटी किताबें पढ़ते हुए बोर हो जाते हैं, तब खेल हमें एक नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्रदान करता है। सभी को हमेशा खेलते रहना चाहिए, जीवन में खेलना कभी नहीं छोडऩा चाहिए। आपने नन्हें-मुन्नें खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए आगे कहा कि मैं आज पुलिस की नौकरी में आने के बाद भी लगातार बैडमिंटन, टेनिस एवं क्रिकेट खेल, खेलता रहता हूं। आपने उपस्थित खिलाडिय़ों से किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन के लिए सीधे मिलने के लिए कहा एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में डीएल गौर अध्यक्ष हॉकी सिवनी, एसबी मिर्जा, पारूल शर्मा एसडीओपी सिवनी, खालिद उमर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, हामिद भाई वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, संदीप मिश्रा पीटीआई, रशीद कुरैशी नि:शुल्क हॉकी प्रशिक्षक, जावेद खान वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, जफर खान अध्यक्ष राइडर क्लब, नारायण सिंह बिसेन सहायक ग्रेड-03, लक्ष्मी प्रसाद ठाकरे सहायक ग्रेड-03, मोहनलाल सनोडिया, पवन कहार, इजराइल खान, वीर सिंह पटले, सूरतलाल उईके, भानु डागोरिया का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री पी.टी.आई., शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धारनाकला के द्वारा अपनी प्रेरक एवं ओजपूर्ण शैली के माध्यम से किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो