सिवनी

कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति : मयूर सोनी

राष्ट्रहित, छात्रहित में कार्य करने लिया संकल्प

सिवनीSep 29, 2019 / 12:09 pm

santosh dubey

कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति : मयूर सोनी

सिवनी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग शुक्रवार को लखनादौन में संपन्न हुआ। जिले के सभी क्षेत्रों से आई युवा तरुणाइयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और इस वर्ग में संकल्प लिया कि हम अपने अपने कार्य क्षेत्र में जाकर राष्ट्रहित छात्र हित में कार्य करेंगे और संगठन कार्य को आगे बढ़ाएंगे। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मयूर सोनी ने बताया कि इस जिला अभ्यास वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, आचार पद्धति, संगठन की सैद्धांतिक भूमिका, एक इकाई, परिसर कार्य आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया एवं कार्यकत्र्ता की संगठन कार्य मे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह जानकारी दी गई इस वर्ग में प्रान्त मंत्री सत्येंद्र पटवा ने परिसर कार्य का विषय रखते हुए बताया कि हम अपने अपने परिसर को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आगे लाकर अपने अपने परिसर में स्टडी सर्कल मोटिवेशनल कार्यक्रम आदि आयोजित करा कर एक अच्छा परिसर बना सकते हैं। विभाग संयोजक अंकित सिंह ठाकुर ने सैद्धांतिक भूमिका का विषय रखा और और संगठन की कार्य पद्धति, आचार पद्धति से सभी को अवगत कराया हुए जिला संगठन मंत्री देवी सिंह ने कार्यकर्ता विकास एवं व्यवहार का विषय रखा है और कार्यकर्ताओं की संगठन में क्या भूमिका रहती है। इस बारे में जानकारी दी गई।
वर्ग में जिला कार्य समिति की घोषणा हुई। जिला संगठन मंत्री देवी सिंह, जिला संयोजक मयूर सोनी के अलावा शैली प्रजापति लीना शुक्ला, आदित्य वरमैया, देवेंद्र ठाकुर, विकास सैयाम, आदित्य झारिया, सौरभ तिवारी सभी कार्यकत्र्ता जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए गए।। इस वर्ग में की व्यवस्था में अंकुर दुबे, यशवंत पटेल, राहुल ठाकुर, दीपक रजक, अश्विन जैन, वर्षा शेंडे, आयुष चौहान, वेदांत सोनी, राहुल गोल्हानी, विकास गोल्हानी, कार्तिक दुबे, गोविंद उइके, रवि पटेल, रजनी पटेल, श्रष्टि अवस्थी, पलक खान, अनुष्का बरमैया, आफरीन खान, महेंद्र पटेल, नीलेश प्रवीण आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Home / Seoni / कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति : मयूर सोनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.