scriptनर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत | Youth dies due to drowning in river Narmada | Patrika News

नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत

locationसिवनीPublished: Apr 29, 2018 11:37:58 am

Submitted by:

mahendra baghel

पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा।

budaun police

budaun police

सिवनी. किंदरई थाना क्षेत्र के अंकवाड़ा में शुक्रवार को नर्मदा नदी के भराव में स्नान करते समय एक युवक की मौत हो गई। युवक तीन साल की पुत्री के साथ नदी में स्नान करने गया था। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा।
पुलिस के अनुसार अंकवाड़ा निवासी लखनलाल पिता पूनाराम मरावी (30) तीन साल की पुत्री छोटी के साथ नर्मदा नदी भराव में स्नान करने गया था। उसने पहले पुत्री को स्नान कराया इसके बाद उसे किनारे पर बैठाकर स्वयं स्नान करने नदी में चला गया। स्नान करतते समय वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। उधर किनारे पर बैठी उसकी पुत्री रोने लगी। आसपास के लोगों के माध्यम से इसकी जानकारी लखनलाल के परिजनों को हुई। लखनलाल के बड़े भाई संतोष ने शक होने पर इसकी जानकारी पुलिस को द ी। पुलिस ने आसपास के गोताखोरों की मदद से उसका बाहर निकलवाया। एएसआई ओपी साहू ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा।

अलग-अलग हादसों में छह घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
सिवनी. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पुलिस व १०८ की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में सबसे अधिक मोटरसाइकिल सवार है।
पहली घटना –
दो बाइकों की भिड़ंत तीन घायल
सिवनी. उगली थाना क्षेत्र के ढुटेरा ग्राम के पास एक मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस के अनुसार उगली थाना क्षेत्र के ग्राम घाटपिपरिया निवासी दिनेश उइके ग्राम सरंडिया में आयोजित विवाह कार्यक्रम के समापन के बाद बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। उसी समय ग्राम नाचनवाही निवासी ईश्वरदास (३५) साथी ओमप्रकाश (३८) के साथ बाइक में सवार होकर ग्राम की तरफ लौट रहे थे। दोनों की ग्राम ढुटेरा स्थित मोड़ पर भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दूसरी घटना –
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में एक चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया। मोटरसाइकिल सवार कुरई थाना क्षेत्र के जोगीवाड़ा निवासी रघुनंदन पिता फागूलाल धुर्वे (३०) ग्राम लौट रहे थे। उक्त हादसे में रघुनंदन घायल हो गए।
तीसरी घटना –
गड्ढे से उचटी मोटरसाइकिल, दो घायल
सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के पास एक कच्चे रास्ते में बने गड्ढे पर मोटरसाइकिल उचटकर फीसल गई। इससे मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होड़ी निवासी वीरेंद्र पिता मूलचंद सनोडिया (18) व सुकरी निवासी अजय सनोडिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो