script

यूटूब में धमाल मचा रहा है मेरी मां मुझे देती है ताने सांग

locationसिवनीPublished: May 04, 2018 11:53:52 am

Submitted by:

mahendra baghel

रीमिक्स वर्जन सिवनी शहर के अर्पित मिश्रा ने बनाया है।

Youtube is working hard
सिवनी. एक पंजाबी गीत को अपनी प्रतिभा से नए हिंदी लिरिक्स लिख कर इस गाने का रीमिक्स वर्जन सिवनी शहर के अर्पित मिश्रा ने बनाया है। जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया, फेसबुक, यूटूब और अदर साइड में डालते ही हजारो लोगों ने गाने को लाइक किया। इस गाने को एक ही दिन में लिख कर रिकार्ड किया गया और दूसरे दिन वीडियो को एडिट कर यूटूब एवं फेसबुक में डाला गया। इसके पहले भी मिश्रा ने कोलावेरी सांग का पहला हिंदी वर्जन तैयार किया। जिसे पूरे मप्र मे सुना गया और सफलता के साथ लोगो ने बहुत पसंद किया।
इस गाने को बनाने में उनके साथी हरिओम सनोडिया, भूपेंद्र ठाकुर, दिव्यांशु ठाकुर, योगेश प्रजापति, आकाश तिवारी, जसपाल सिंह भाटिया, राजा भाटिया, शिव मरावी, रोहन सिंह मरावी का सहयोग रहा।
दिन में कम रात में बढ़ रहा तापमान
सिवनी. सूर्यदेव के तेवर बढ़ रहे और तापमान उछाल मार रहा है। गुरूवार को अधिकतम तापमान ३६ पर जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान भी उछलकर २३ डिग्री पर जा पहुंचा। जिससे जनजीवन बेहाल रहा। शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवाएं दिन भर चलती रहीं। शाम के समय भी लू के थपेड़े महसूस किए गए। बाजार भी सूना-सूना रहा।
अस्पताल में मरीजों की भीड़-
बढ़ती गर्मी के साथ मौसमी बीमारियों से पीडि़त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उल्टी, दस्त, बुखार से पीडि़त मरीज रोजाना जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ी भीड़ के कारण स्थिति नाजुक हो जाती है।
बिजली कटोती से ग्रामीण परेशान
सिवनी. जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामों में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। विगत एक सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्रों भीमगढ़ कालोनी, गंगई, सालीवाड़ा, तिघरा, जैतपुर, बघराज, मोहगांव, नंदौरा, सुकतरा, बादलपार, सीलादेही, बटवानी, पलारी, चावड़ी, सिमरिया, कलबोड़ी साहित अन्य ग्राम में बिजली की अघोषित कटौती का क्रम बना हुआ है। रुक रुक कर कभी भी बिजली की कटौती शुरू कर दी जाती है।
दिन में 1 घंटे से लेकर कई घंटे तक बिजली बंद रहती है। वहीं रात में भी यही हाल रहता है। बिना पूर्व सूचना के बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की कटौती से आम जनता परेशान हैं। बिजली सप्लाई बंद रहने के चलते बिजली से चलने वाले तमाम उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। ऐसे दुकानदारों और कामगारों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो रहा है।
तापमान एक दिन पहले ४१ डिग्री पार कर गया है। ऐसे में बिना पंखा व कूलर के लोगों के लिए रहना मुश्किल हो रहा है। रात में बिजली कटौती के चलते लोगों की नींद उड़ रही है। शासकीय कार्यालयों में भी बिना बिजली काम नहीं हो रहे हैं। दूरदराज से आने वाले जरूरत मंद कम्प्यूटर से जुड़े कार्यों के लिए परेशान होते हैं। बिजली कटौती का आलम यह है कि घरों में लगे इनवर्टर भी जबाव दे रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो