script107 शिक्षकों ने बनाई रोचक शिक्षण सामग्रियां | 107 teachers created interesting teaching materials | Patrika News

107 शिक्षकों ने बनाई रोचक शिक्षण सामग्रियां

locationशाहडोलPublished: Jan 21, 2020 09:15:50 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

शून्य निवेश-नवाचार टीएलएम प्रदर्शनी आयोजित

107 शिक्षकों ने बनाई रोचक शिक्षण सामग्रियां

107 शिक्षकों ने बनाई रोचक शिक्षण सामग्रियां

शहडोल. अरविन्दो सोसाईटी के सहयोग से शून्य निवेश-नवाचार के अंर्तगत जिला स्तरीय सहायक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन डाइट परिसर स्थित माध्यमिक शाला वार्ड नम्बर एक में किया गया। प्रदर्शनी में 107 शिक्षकों द्वारा नवाचार करते हुए स्थानीय सामग्रियों से निर्मित हिन्दी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि विषयों पर रोचक शिक्षण सामग्रियां बनाई जाकर उनका प्रदर्शन किया गया। शिक्षण सामग्री के अंर्तगत वैदिक गणित के सूत्रों का उपयोग करते हुए जोड़, गुणा, पहाड़ा का रोचक प्रदर्शन किया गया। हिन्दी एवं अंग्रेजी के अक्षरों से शब्दो का निर्माण एवं विलोम, पर्यावाची आदि सिखाने की सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया। प्राथमिक विद्यालय देशान टोला विकास खण्ड सोहागपुर की शिक्षिका रमा सिंह द्वारा छोटी लकड़ी के समूहों द्वारा भाग की संक्रिया को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार मिट्टी की गोलियों द्वारा जोड़, घटाना, गुणा, भाग की संक्रिया शब्दों का निर्माण ज्यामितिय आकृतियों एवं सौरमंडल का मॉडल आदि का प्रदर्शन किया गया। जिला परियोजना समन्वयक डॉ. एमके त्रिपाठी द्वारा नवाचार के प्रयासों की प्रशंसा कर कहा कि शिक्षक यहां प्रदर्शित टीएलएम सामग्री का उपयोग कक्षा शिक्षण के दौरान अनिवार्यत: करें। अरविन्दो सोसाईटी एवं जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से टीएलएम बनाने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया। प्रदर्शनी में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सहदेव सिंह मरावी एवं जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह एवं जिला परियोजना समन्वयक डॉ. एमके त्रिपाठी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो