scriptजेल में 14 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, शहडोल में एक दिन में मिले सर्वाधिक 33 मरीज | 14 women in jail, Corona positive, Shahdol gets 33 most patients | Patrika News

जेल में 14 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, शहडोल में एक दिन में मिले सर्वाधिक 33 मरीज

locationशाहडोलPublished: Aug 12, 2020 01:13:03 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

बैढऩ जेल से ट्रांसफर होकर आए थे 22 कैदी, कराई गई थी सैम्पलिंग

Two more corona infected died in Singrauli

Two more corona infected died in Singrauli

शहडोल. कोरोना संक्रमण अब जिला जेल में भी पहुंच चुका है। यहां हाल ही में बैढऩ से शिफ्ट किए गए 22 कैदियों में से 14 महिला कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक दिन में जिले सर्वाधिक 33 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी व अन्य लोग शामिल है। जिला जेल में एक साथ 14 महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। जहां महिलाओं को रखा गया वहां सैनेटाईज व अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को बैढऩ जेल से 22 कैदियों को जिला जेल शहडोल में शिफ्ट किया गया था। यहां पहुंचने पर उनकी सैम्पलिंग कराकर अलग बैरक में रखा गया था। जिसके बाद 11 अगस्त को आई रिपोर्ट में 14 महिला कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। साथ ही जिस बैरक में रखा गया था वह समुचित व्यवस्था के साथ ही जिला जेल में सैनेटाईज के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। जिले में लगाकार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण चिंता का विषय बना हुआ है। एक दिन में जिले में सर्वाधिक 33 केस सामने आए हैं जिसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो