script18 मिनट पहले आई स्पेशल ट्रेन | 18 mins ago special train | Patrika News

18 मिनट पहले आई स्पेशल ट्रेन

locationशाहडोलPublished: Dec 14, 2019 11:51:58 am

Submitted by:

brijesh sirmour

देरी से आई पांच ट्रेनें , यात्री हुए परेशान

 passengers can get confirmation of reservation in running train

अब चलती ट्रेन में भी मिलेगा यात्रियों को रिजर्वेशन, ये है नया सिस्टम

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को जहां एक ओर सांतरागाछी-हबीबगंज स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 11.38 बजे के स्थान पर 18 मिनट पहले 11.20 बजे आ गई। वहीं दूसरी ओर पांच ट्रेनें काफी देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देरी से आने वाली ट्रेनों में रात 1.05 बजे आने वाली रीवा-चिरमिरी पेसेन्जर डेढ़ घंटे देरी से रात 2.40 बजे आई। लखनउ-रायपुर गरीब रथ अपने निर्धारित समय रात 2.50 बजे के स्थान पर 50 मिनट बिलम्ब से रात 2.40 बजे आई। सुबह 6.05 बजे आने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से सुबह 7.41 बजे पहुंची। सुबह 9.10 बजे आने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे बिलम्ब से सुबह 11.31 बजे आई। इसी तरह इंदोर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस एक घंटा देरी से दोपहर 12.50 बजे पहुंंची। रात 1.05 बजे आने वाली रीवा-चिरमिरी पेसेन्जर डेढ़ घंटे देरी से रात 2.40 बजे आई। लखनउ-रायपुर गरीब रथ अपने निर्धारित समय रात 2.50 बजे के स्थान पर 50 मिनट बिलम्ब से रात 2.40 बजे आई।

ट्रेंडिंग वीडियो