अब छह हैं कंटेनमेंट एरिया
जिले में अब तक कुल 16 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए थे। इन 16 कंटेनमेंट एरिया में कुल 22 कोरोना मरीज मिले थे। इसमें से 16 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। इससे 10 कंटेनमेंट एरिया को खत्म कर दिया गया है। इसी के साथ अब 6 कंटेनमेंट एरिया बच गए हैं। ये सभी 6 कंटेनमेंट एरिया बुढार और धनपुरी क्षेत्र के हैं।