scriptकार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने 57 आरक्षक, 53 प्रधान आरक्षक बने एएसआई | 57 constables became head constables | Patrika News

कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने 57 आरक्षक, 53 प्रधान आरक्षक बने एएसआई

locationशाहडोलPublished: Mar 05, 2021 11:56:00 am

Submitted by:

amaresh singh

अधिकारियों ने दी बधाई, पुलिस कर्मचारियों की ली बैठक

53 Principal constables ASI

कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने 57 आरक्षक, 53 प्रधान आरक्षक बने एएसआई

शहडोल. लंबे इंतजार के बाद पुलिस कर्मियों की पदोन्नति का रास्ता खुला हो उनके चेहरे से खिल उठे। पुलिस कर्मियों की पदोन्नति पर अधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी है। पदोन्नति प्राप्त सभी पुलिसकर्मियों में काफी उत्साह और खुशी देखी गयी। पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर कार्यवाहक तौर पर पदोन्नति प्राप्त पुलिस कर्मचारियों की बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक शहडोल ने पदोन्नति का लाभ प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत एवं लगन से अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा। साथ ही सभी को शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि शहडोल जिले में कुल 57 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेंज द्वारा जारी आदेश के माध्यम से जिले के कुल 53 प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक का पदभार सौंपा गया है। वहीं 13 प्रधान आरक्षक अन्य जिलों से पदोन्नति में स्थानांतरित होकर शहडोल आए हैं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश कुमार वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व्ही. डी. पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सोनाली गुप्ता, रक्षित निरीक्षक दिनेश कुमार मर्सकोले समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो