scriptपहले दिन 572 कर्मचारियों को लगा कोरोना टीका का दूसरा डोज | 572 employees received second dose of corona vaccine on first day | Patrika News

पहले दिन 572 कर्मचारियों को लगा कोरोना टीका का दूसरा डोज

locationशाहडोलPublished: Feb 22, 2021 09:24:13 pm

Submitted by:

amaresh singh

सात केन्द्रों पर लगाया गया कोरोना टीका

572 employees received second dose of corona vaccine on first day

पहले दिन 572 कर्मचारियों को लगा कोरोना टीका का दूसरा डोज

शहडोल। जिले में फ्रंट लाइन कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना टीका का दूसरा डोज लगना शुरू हो गया है। सोमवार से कोरोना टीका का दूसरा डोज शुरू हुआ। कर्मचारियों को कोरोना टीका लगाने के लिए जिले में सात केन्द्र बनाए गए थे। इनमें बुढ़ार, एसईसीएल धनपुरी, धनपुरी, गोहपारू, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सिंहपुर शामिल हैं। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सभी केन्द्रों पर कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। पहले दिन 572 कर्मचारियों को कोरोना टीका का दूसरा डोज दिया गया। कोरोना टीका का दूसरा डोज लगवाने कर्मचारियों में उत्साह नजर आया।


7953 कर्मचारियों को लगा है टीका का पहला डोज
जिले में इससे पहले कोरोना टीकाकरण के तहत पहले चरण में फ्रंट लाइन कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना टीका का पहला डोज लगाया जा चुका है। इसमें 7 हजार 953 कर्मचारी शामिल रहे। इन सभी कर्मचारियों को कोरोना टीका का दूसरा डोज लगाया जाएगा। सोमवार को कोरोना टीका का दूसरा डोज लगाए जाने के बाद अब बुधवार, गुरुवार और शनिवार को कोरोना टीका का दूसरा डोज कर्मचारियों को लगाया जाएगा। कोरोना टीका का दूसरा डोज लगाए जाने से पहले कर्मचारियों को मैसेज और फोन कर बुलाया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो