शाहडोलPublished: Nov 09, 2022 04:24:43 pm
Manish Gite
Tiger Attack news- फसल काट रहे परिवार के सामने नौ साल की बच्ची को बाघ ले भागा, मौत...।
शहडोल। क्षेत्र में एक दर्जन बाघों की दहशत है। मवेशियों के बाद अब बाघ इन्सानों को भी अपार शिकार बनाने लगे हैं। ताजा मामला जयसिंह नगर वन परिक्षेत्र का है। यहां खेत में काम कर रही 9 साल की बच्ची को एक बाघ उठाकर ले गया। बाद में जंगल में उसकी लाश मिली है। आशंका है कि बाघ आदमखोर बन सकते हैं।